U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

इसी माह बज सकता है यूपी चुनाव का डंका
Tags: Lucknow
Publised on : Last Updated on: 19 December 2016 , Time 21:14

लखनऊ 19  दिसम्बर ( उप्रससे ) | यूपी में में विधानसभा चुनाव के महासमर को लेकर सियासी दल जहां अपनी-अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं और अभी से ही शाह-मात का खेल शुरू हो चुका है। वहीं माना जा रहा है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान इसी माह हो सकता है। चुनाव आयोग ने इसको लेकर अपनी सभी तैयारियों को अन्तिम रूप दे दिया है। 22 दिसम्बर के बाद इस चुनाव की तारीखों के ऐलान होने की सम्भावना है।
निर्वाचन आयोग के उपनिर्वाचन आयुक्त विजय देव कल यहां राजधानी लखनऊ सहित कानपुर, वाराणसी और इलाहाबाद में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों को निर्देश देंगे। उपनिर्वाचन आयुक्त इसके बाद 22 दिसम्बर को दिल्ली रवाना हो जायेंगे। माना जा रहा है कि सभी तरह की तैयारियों का आंकलन करने के बाद चुनाव आयोग 25 दिसम्बर तक यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
प्रदेश में सात चरणों में चुनाव की सम्भावना जतायी जा रही है। सूबे के सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक नए साल में फरवरी 2017 के पहले सप्ताह में विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरू हो सकता है। वहीं इसी महीने के आखिर में या मार्च के पहले सप्ताह तक सभी चरणों का मतदान पूरा कर चुनाव के नतीजे घोषित किए जायेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं चुनाव के बाद होंगी।

11 जीआरआर के ले.ज.विपिन रावत होंगे नए जनरल दलदल में फंस गया यूपी के विकास का पहियाः अमित शाह
बेहतर होगी प्रदेश की क़ानून व्यवस्था: धर्मेन्द्र यादव मोदीनगर में नोटबंदी के विरोध में तहसील का घेराव
महिला सिपाही के खाते में पहुंचे सौ करोड़ जनता विकास चाहती हैः अखिलेश यादव
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET