विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक व
अंतरिम बजट पेश |
एक लाख 34 हजार 846 करोड़ का लेखानुदान,
तीन लाख 63 हजार 734 करोड़ का अंतरिम तथा 1683 करोड़
का अनुपूरक बजट पेश
|
पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव की मौत
पर शोक प्रस्ताव पारित
|
Tags: Vidhan Sabha,
|
Publised on : Last
Updated on: 20 December 2016 , Time
21:24 |
लखनऊ।
( उप्रससे)|प्रदेश
सरकार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में
पहले दिन आज भारी हंगामे के बीच एक लाख 34
हजार 846 करोड़ का लेखानुदान और तीन लाख 63
हजार 734 करोड़ का अंतरिम बजट पेश किया। इस
दौरान 1683 करोड़ रुपये से ज्यादा का
अनुपूरक बजट भी पेश किया गया।
सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष का दूसरा
अनुपूरक बजट और अगले साल के पांच महीने
अप्रैल से अगस्त तक के खर्च हेतु अंतरिम
बजट व लेखानुदान पारित कराने के लिए यह
सत्र बुलाया था। विधानसभा का शीतकालीन
सत्र आज पूर्वाह्न 11 बजे जैसे ही आरंभ
हुआ सदन में विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा
शुरु कर दिया। भाजपा सदस्य सरकार के
वरिष्ठ मंत्री मो0 आजम खां के इस्तीफे की
मांग कर रहे थे।
विधानसभा में अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय
सदस्यों से शांत होने के निर्देश देते रहे,
लेकिन उनका अनसुना कर भाजपा और बसपा के
विधायक वेल में आकर कानून व्यवस्था समेत
कई मुद्दों पर नारेबाजी करने लगे। इसके
बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12.20 बजे
तक के लिए स्थगित कर दी।इस दौरान विपक्षियों
ने आजम खां की अमर्यादित भाषा के लिए उन्हें
बर्खास्त करने की मांग किये जबकि आजम ने
नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़ा
किया। भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुरेश
खन्ना ने कहा कि आजम को सत्ता में रहने का
अधिकार नहीं है।
विधानसभा जब 12.20 बजे दोबारा शुरु हुई तो
विपक्षी विधायकों ने फिर नारेबाजी शुरु कर
दी। इस बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक
लाख 34 हजार 846 करोड़ का लेखानुदान, तीन
लाख 63 हजार 734 करोड़ का अंतरिम बजट और
1683 करोड़ रुपये से ज्यादा का अनुपूरक बजट
पेश किया।सरकार ने अनुपूरक बजट में लखनऊ
बलिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण एवं उसके
लिए जमीन अधिग्रहण हेतु 1000 करोड़ का
बंदोबस्त किया है।
शांत बैठे रहे शिवपाल
पूरे ठसक से सदन की कार्यवाही में आते रहे
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल
सिंह यादव आज मायूस दिखे। सत्ता पक्ष के
लिए आवंटित कुर्सियों में अगली पंक्ति की
तीसरी सीट पर बैठने वाले यादव उसी लाइन
में आठवीं सीट पर बैठे थे। मंत्री रहते
हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष की तीसरी सीट
पंचायती राज मंत्री राम गोविन्द चैधरी को
आवंटित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही के
दौरान वह पूरे समय अपनी सीट पर चुपचाप बैठे
रहे। बीच-बीच में सपा के कुछ विधायक आकर
उनके पैर छूते रहे लेकिन वह गुमशुम रहे।
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|