U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

राकेश गर्ग उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के नये अध्यक्ष
Tags: Rajbhawan, Rakesh Garg
Publised on : Last Updated on: 24 December 2016 , Time 20:10

Rakesh Gargलखनऊ: 24 दिसम्बर, 2016 राज्यपाल राम नाईक ने आज राजभवन में आयोजित समारोह में अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी राकेश गर्ग को उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद की शपथ दिलायी। श्री गर्ग 1980 बैच के आई0ए0एस0 अधिकारी हैं तथा गत 30 नवम्बर, 2016 को सेवानिवृत्त हुये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुख्य सचिव राहुल भटनागर, अध्यक्ष राजस्व परिषद  प्रवीर कुमार, उपाध्यक्ष योजना आयोग  नवीन बाजपेई, राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल, विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष्री देशदीपक वर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त  प्रदीप भटनागर, बोर्ड की सदस्य सुश्री रेखा गुप्ता सहित बोर्ड के अन्य सदस्य एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विशेष सचिव नगर विकास शैलेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष कपिल देव का कार्यकाल 31 जुलाई, 2016 को समाप्त हो गया था। राज्यपाल ने इससे पूर्व 14 जुलाई, 2016 को बोर्ड के तीन सदस्यों शिव शंकर सिंह, शंकर सिंह एवं सुश्री रेखा गुप्ता को शपथ ग्रहण करायी थी। उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड प्रदेश के 14 निगमों, 194 नगर पालिकाओं एवं 427 नगर पंचायत यानि कुल 635 ऐसी संस्थाओं को वित्तीय सलाह देता है।

नोटबंदी में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो दो लाख महाराजा विक्रमादित्य पर डाक टिकट जारी
   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET