U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

तहसील स्तर पर राष्ट्रीय परिषद से जुडेंगे अधिवक्ता
Tags: Modinagar, Advocate
Publised on : Last Updated on: 24 December 2016 , Time 20:14

मोदीनगर: 24 दिसम्बर, 2016 । अधिवक्ताओं को न्याययिक सेवाओं के अलावा सामाजिक सेवा राष्ट्रवाद की भावना से जोड़ने के लिए अधिवक्ता परिषद की मीटिंग का आयोजन किया गया।जिसमें अधिवक्ता परिषद की जिलास्तर की ईकाई के सदस्यों और तहसील बार एसोसिएशने सदस्यां ने हिस्सा लिया।तहसील बार कक्ष में आयोजित मीटिंग का संचालन ज्ञानेन्द्र शर्मा और अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मधु मुकुल त्रिपाठी ने की।।अधिवक्ता परिषद के गठन के उदेश्य पर प्रकाश डालते हुए विपिन त्यागी ने बताया कि वर्तमान समय में देश और समाज जिस बदलाव से गुजर रहा है उसे देखते हुए अधिवक्ताओं से ये आशा नही की जा सकती वे सिर्फ अदालती कार्ववाही और न्यायिक गतिविघियों तक ही सीमित रहें। इसलिए अघिवक्तां में एकजुटता सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का विकास करने के लिए अधिवक्ता परिषद का गठन किया गया है और देश पर राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ताओं को जोडा जा रहा है। इसलिए मोदीनगर बार एसोसिएशन में भी अधिवक्ता परिषद की ईकाई गठित की जाए।अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान ने बताया कि आधुनिक विश्व में देश और दुनिया में जितने बडे़े बदलाव आए हैं उनमें प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रही है।भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर स्वतंत्रता संग्राम के कई बडे़ नेता वकालत के पेशे से जुडे़ हुए थे।लेकिन आज अधिकसंख्य मामलां में वकालत के पेशे को मजाक का विषय बताया जाता है।इसलिए वकालत के पेशे से जुडे़ अधिवक्ताओं के लिए स्वाध्याय मंड़ल का गठन किया जाएगा।जिससे जुड़कर अधिवक्ता देश के न्यायिक जगत में हो रही घटनाओं और प्रमुख अदालतों के फैसलां का अध्यन कर सकेंगे।अधिवक्ता परिषद की तहसील स्तर की ईकाई कर गठन करते हुए अध्यक्ष अमित नेहरा को अधिवक्ता परिषद का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुन लिया गया।जो सर्वसहयोग के आधार पर बाकी की कार्यकारिणी का गठन करेंगे।मीटिंग में मौजूद अधिवक्ताआें में संजय मुदगल मतेन्द्र मान रामकुमार चौधरी अजय मुदगल पप्पू सिह तेजवीर सिंह योगेन्द्र कुमार श्रीओम त्यागी अमित जयकिशन फतेवार विक्रांत चौधरी अन्य दूसरे अधिवक्ता मौजूद थे।

नोटबंदी में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो दो लाख महाराजा विक्रमादित्य पर डाक टिकट जारी
   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET