|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

#झारखण्ड चुनाव : भाजपा सत्ता से बाहर, जेएमएम

कांग्रेस गठबंधन ने दर्ज की जीत

Tags: #Jharkhand Vidhan Sabha Election #BJP#JMM#Congress

रांची, 23 दिसम्बर 2019, ( यूपी समाचार सेवा UP Samachar Sewa )। झारखण्ड विधान सभा के चुनाव में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन ने जीत दर्ज की है। मोर्चे ने 48 सीटें जीत ली हैं। मोर्चा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमन्त सोरेने नए मुख्यमंत्री होंगे। जबकि सत्तारूढ़ भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा को मात्र 25 सीटें मिली हैं। इसके अलआवा एजेएसयू पार्टी को 2, सीपीआईएमएल को 1, निर्दलीय-2, कांग्रेस को 16, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को 30,झारखण्ड विकास मोर्चा को 3,एनसीपी को 1 तथा राष्ट्रीय जनता दल को 1 सीट मिली है।

सत्ता से बाहर होने वाली भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में अकेले समबसे ज्यादा मत मिले हैं। उसने 33.4 प्रतिशत वोट पाकर मत प्रतिशत में पहले स्थान पर जगह पायी है।जबकि गठबंधन के सबसे बड़े घटक जेएमएम को 18.7 और कांग्रेस को 13.9 तथा राजद को 2.75 मत मिले हैं।

Jharkhand 
Result Status
 
Status Known For 81 out of 81 Constituencies
Party Won Leading Total
AJSU Party 2 0 2
Bharatiya Janata Party 25 0 25
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation) 1 0 1
Independent 1 1 2
Indian National Congress 16 0 16
Jharkhand Mukti Morcha 30 0 30
Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) 3 0 3
Nationalist Congress Party 1 0 1
Rashtriya Janata Dal 1 0 1
Total 80 1 81

 

प्रारम्भिक रुझान में भाजपा पिछड़ी

झारखण्ड विधान सभा चुनाव में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रारम्भिक रुझान में पिछड़ गई है। यहां विपक्षी गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। भाजपा 29 सीटों पर तथा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस का गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। यह गठबंधन 41 सीटों पर आगे है। जबकि 11 सीटों पर अन्य की बढ़त बनी हुई है।

दो महीने की लम्बी मतदान प्रक्रिया के बाद सोमवार को सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरु हुई। प्रारम्भिक रुझान में भाजपा आगे बढ़ती दीख रही थी। किन्तु एक घण्टे की मतगणना के बाद ही भाजपा पीछे हो गई है। यहां सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने अपनी स्थिति सुधारी है, पिछले विधान सभा चुनाव में काग्रेस ने मात्र छह सीटें जीती थीं। जबकि इस बार वह 10 सीटों पर आगे चल रही है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा सबसे अधिक लाभ में दिखायी दे रही है। स्थानीय मुद्दों और आदिवासियों के समर्थन की बदौलत जेएमएम को बढ़त मिलती दीख रही है। जबकि भाजपा को सरकार विरोधी रुझान से नुकसान होता दीख रहा है।

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
Lucknow clash on CAA दंगाइयों ने फूंकी दो पुलिस चौकी, बस और मीडिया की दो ओवी वैन, #CAA के खिलाफ बसपा सांसद राष्ट्रपति से मिले,कानून वापस लेने की मांग
यूपी सरकार चाहती है नमामि गंगे परियोजना का समय बढ़े फतेहपुर में युवती को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश
रामालय ट्रस्ट को मिले मन्दिर बनाने का अधिकार नये ट्रस्ट की जरूरत नहीं- महंत नृत्यगोपाल दास
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET