|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

Man Ki Bat: प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पाद अपनाने पर दिया बल,

 मिलेनियर युवाओं की भवनाओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का साठवां प्रसारण

Tags: #MAN KI BAT, PM NARENDRA MODI, ALL INDIA RADIO, NEW DELHI, 60NTH EPISODE

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर 2019, ( यूपी समाचार सेवा UP Samachar Sewa )।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले उनके कार्यक्रम मन की बात में सहस्राब्दी के युवाओं की भावनाओं को सराहा। उन्होंने देश की जनता से अपील की कि वह MAN KI BATस्थानीय उत्पादों को महत्व दें। श्री मोदी रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले उनके मासिक कार्यक्रम मन की बात के 60 वें एपिसोड में देश की जनता से संवाद कर रहे थे। अपरान्ह 11 बजे प्रसारित हुए इस कार्यक्रम में मोदी ने सबसे पहले देश की जनता को नये साल और 21वीं शताब्दी के तीसरे दशके के आरम्भ होने पर शुभकामनाएं दीं। इसके उपरान्त उन्होने कहा कि दूसरे दशक का यह आखिरी महीना है। उन्होंने इक्सीसवीं शताब्दी में जन्म लेने वाले मिलेनियर (सह्रास्ब्दी) के युवाओं की भावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ये युवा अन्याय के खिलाफ खड़े होते हैं। ये भेदभाव जाति पांति आदि से ऊपर हैं। इनसे देश को बहुत अपेक्षाएं हैं। उन्होंने यहुवाओं के लिए कहे गए स्वामी विवेकानन्द के भी विचारों का स्मरण किया। श्री मोदी ने कहा कि अगले महीने की 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने कहा था कि युवाओ ही देस के भविष्य हैं।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 में देश की आजादी को 75 साल पूरे होंगे। हमें इस उपलक्ष्य में स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों के महत्व को समझना चाहिए। हर भारतीय यह प्रयास ककरे कि वह अधिकतम स्थानीय उत्पादों को ही खरीदने में प्राथमकिता दे। कम से कम 2022 तक यह प्रयास अवश्य करें। उन्होंने पश्चिम चंपारण में सेवा कार्यों के लिए एक स्कूल के पूर्व छात्रों के प्रयास की भी सराहना का। इसके साथ ही लद्धाख के कौशल विकास कार्यक्रम तथा उत्तर प्रदेश के फूलपुर के स्थानीय उद्योगों की भी चर्चा की। श्री मोदी ने अंतरिक्ष कार्यक्रम की सराहना की तथा खगोलीय ज्ञान की वृद्दि को भी आवश्यक बताया।

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
टुकड़े-टुकड़े गैंग को सजा देने का वक्त अब आ गया है:अमित शाह नेतृत्व का मतलब जनता को उकसाना नहीं: जनरल रावत
हमने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया और आगे भी करेंगे झारखण्ड: भाजपा सत्ता से बाहर,  गठबंधन की जीत
दंगाइयों ने फूंकी दो पुलिस चौकी, बस और मीडिया की ओवी वैन #CAA के खिलाफ बसपा सांसद राष्ट्रपति से मिले
यूपी सरकार चाहती है नमामि गंगे परियोजना का समय बढ़े फतेहपुर में युवती को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश
रामालय ट्रस्ट को मिले मन्दिर बनाने का अधिकार नये ट्रस्ट की जरूरत नहीं- महंत नृत्यगोपाल दास
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET