U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  अखिलेश ने की एनडीए के काम की तारीफ
  सीएम ने कहा फोर लेन के लिए  एनडीए ने अच्छा काम किया, यूपीए ने बिगाड़ा
Tags: Chief Minister UP Akhilesh Yadav, NDA Goverment, UPA, Four lane road work
Publised on : 26 February 2014 Time: 15:41

Akhilesh Yadav Chief Minister Uttar Pradesh adressing in Vidhan Sabha

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को विधान सभा में अप्रत्याशित रूप से नेशनल डेमोक्रेटिक अलाइन्स (एनडीए) की पूर्व सरकार की तारीफ कर दी। मौका विधान सभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष की आलोचनाओं का जबाव देने का था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पौने दो बजे से करीब पौने तीन बजे तक सदन में अपनी सरकार की उपलब्धियों की पक्ष रखा।

अखिलेश ने अन्य उपलब्धियां बताने के साथ राज्य में फोरलेन के काम की भी जानकारी दी। इसी दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में फोरलेन सड़के बनाने के मामले में केन्द्र की पूर्व एनडीए सरकार ने अच्छा काम किया था। किन्तु यूपीए की वर्तमान सरकार यह सब बिगाड़ दिया। यूपीए ने फोरलेन सड़के बनाने की दिशा में कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब हम प्रदेश में फिर से फोनलेन सड़के बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई परियोजनाएं बसपा सरकार के समय से अधूरी पड़ी हुई हैं। उन्हें भी पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद- सम्भल मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। इसके साथ मेरठ-करनाल मार्ग के अधूरे पड़े काम को भी पूरा किया जाएगा। इस सड़क को बनाने वाली कंपनी ही भाग गई। बजट सत्र शुरु होने के अवसर पर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के आखिरी दिन मुख्यमंत्री अपने सभी विभागों की उपलब्धियों से सदन को अवगत कराया।

Web Title: Akhilesh says: Good work in NDA govenment

डीएम से प्रधान तक डाटा जुटा रही है सीबीआई

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET