U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
Moradabad: Search continues 2nd day at Chadda residence

दूसरे दिन भी खोजा गया चङ्ढा का खजाना

Tags: I.T.Department Gov OF India, U.P.Web News

 

 

Publised on : 02  February  2012       Time  20:27

ताले खोलने के लिए बुलाये गए चाभी बनाने वाले

मुरादाबाद, 02 फरवरी। (उप्रससे)। बसपा सरकार के बेहद करीबी शराब और रियल स्टेट कारोबारी पोन्टी चङ्ढा की मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित कोठी और कार्यालय पर आज दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापा कार्रवाई जारी रही। इस बीच चङ्ढा परिवार की कोठी के छह कमरों के ताले बाहर से चाभी बनाने वाले को बुलाकर खोले गए। उधार छापे की कार्रवाई चङ्ढा ग्रुप के प्रिंस रोड स्थित कार्यालय पर भी जारी रही है। आयकर अधिाकारियों को यहां से कितना काला धान, सोना, चांदी और बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं इसका ब्यौरा छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मिल सकेगा। अलबत्ता अफवाहें खूब तैर रही हैं। हालांकि मुरादाबाद के आयकर आयुक्त रमेश चंद्र से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस मामले पर कुछ बी कहने से इनकार कर दिया।

      आयकर विभागी की टीमोें ने शराब कारोबारी और बसपा सुप्रीमो मायावती व आबकारी आयुक्त नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बेहद करीबी पोन्टी चङ्ढा के ठिकानों पर बुधावार की सुबह छापे की कार्रवाई शुरू की थी। छापे की कार्रवाई बुधावार की पूरी रात चली और गुरुवार को भी जारी है। गुरुवार सुबह आयकर अधिाकारियों ने फिर चाभी बनाने वाले को बुलाया। सुबह पोन्टी चङ्ढा के पैतृक घर में गया चाभी बनाने वाला महानगर का ही राहत अली शाम को करीब 4.20 बजे कोठी से बाहर आया। उसने बताया कि आयकर अधिाकारियाें ने उससे छह सात कमरों के ताले खुलवाए हैं। कमरे खोलने के बाद उसे बाहर भेज दिया गया। उसे यह नहीं मालूम कि कमरों में क्या रखा है। उसने बताया कि आयकर अधिाकारी जांच कर रहे। उसने तिजोरी के ताले खोलने से इनकार किया है। सूत्रों का कहना है कि जिन कमरों के ताले खुलवाए गए हैं वह संभवत: पोन्टी चङ्ढा के माता पिता और उनके खुद के हो सकते हैं। क्योंकि पोन्टी चङ्ढा और उनके माता पिता यहां नहीं रहते हैं। चाभी पोन्टी के चाचा के परिवार के पास नहीं रही होंगी। राहत अली ने बताया कि उसे मजदूरी नहीं मिली हैं। आयकर अधिाकारियों ने उससे वादा किया है कि उनकी मेहनत का पैसा सरकार भेजेगी।

सूत्रों का मानना है कि छापे की कार्रवाई आज रात भी जारी रह सकती हैं क्योंकि शाम चार बजे तो छह कमराें के ताले ही खुले हैं। ऐसे में कमरों की तलाशी में वक्त लग सकता है। कोठी के अंदर काम करने वाले उन नौकरों को घर से जाने की इजाजत दे दी गई जिनका काम नहीं रहा है। चङ्ढा की कोठी पर रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड भी डयूटी के वक्त आ जा रहे हैं, लेकिन परिवार के किसी सदस्य को बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। आयकर अधिाकारी यहां कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। आयकर आयुक्त रमेश चंद्र गुरुवार को अपने कार्यालय में बैठे। यहां मीडिया ने उनसे संपर्क किया और छापे की कार्रवाई के संबंधा में जानकारी करने का प्रयास किया तो उन्होंने नो कमेंटस कहकर बात खत्म कर दी।

कोठी के अलावा पोन्टी चङ्ढा के मुरादाबाद स्थित कार्यालय की सभी फाइलें खंगालने का काम गुरुवार को भी जारी है। कार्यालय में एकाउंट का काम देखने वाली दो युवती और रिसेप्शन पर काम करने वाली युवती बुधावार से घर नहीं गई हैं। सूत्र बताते हैं कि तीन युवतियों सहित बाकी के स्टाफ से ही कार्यालय की अलमारियों को खुलवाया जा रहा है। कार्यालय में छानबीन का काम रात को भी जारी रहने की संभावना बताई जा रही है।

गुरुवार को आयकर अधिाकारियों ने स्थानीय पुलिस अधिाकारियों से फोर्स की मांग की थी। डीआईजी ने उन्हें डिमांड के अनुसार फोर्स उपलब्धा करा दिया है। यूपी पुलिस के सिपाही केवल कोठी और कार्यालय में ही तैनात हैं। आयकर अधिाकारी बाहर आने जाने के समय सीआरपीएफ के कमांडो को ही साथ रखते हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि उन्हें यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं हैं।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET