|
Home>News |
|
Porn clips: पूर्व
मंत्री के क्षेत्र में मीडिया पर सेंसर |
|
Tags: Bengaluru, Porn clips issue, pornographic
clips |
|
Publised
on : 09 February 2012
Time 10:01 |
|
Bengaluru,
09 Feb 12. (Report from U.P.Samachar
Sewa Correspondent). पोर्न क्लिपिंग देखने के
आरोप में मंत्री पद गंवाने वाले कर्नाटक राज्य के
मंत्री लक्ष्मण सावदी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में
खबरों का प्रसारण रोकने तथा मतदाताओं को संबंधित
जानकारी से दूर रखने के लिए मीडिया पर सेंसरशिप लागू
कर दी। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र अठानी में
बुधवार को न तो कोई समाचार पत्र वितरित होने दिया और न
ही किसी टी.वी.चैनल का प्रसारण हो सका। समाचार पत्रों
का वितरण रोकने के लिए उन्होंने क्षेत्र में बंटने वाले
सभी स्थानीय और राष्ट्रीय समाचार पत्रों की समस्त
प्रतियां खरीद लीं या उन्हें धमकाकर बांटने से रुकवा
दिया। इस कारण समाचार पत्रों के बण्डल खुले ही नहीं।
टी.वी.चैनलों का प्रसारण रोकने के लिए उन्होंने
क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ही बंद करा दी। जिसकी वजह से
कोई भी चैनल प्रसारित नहीं हुआ।
ज्ञातव्य है कि मंगलवार को पूर्व सहकारिता मंत्री
लक्ष्मण सावदी अपने दो अन्य साथी मंत्रियों महिला एवं
बाल कल्याण मंत्री सी.सी.पाटिल, साइंस और टेक्नोलाजी
मंत्री कृष्णा पालेमर विधान सभा की कार्रवाई के दौरान
सदन में अपने मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखते हुए कैमरे
कैद हो गए थे। इसके बाद मचे बवाल पर भाजपा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के निर्देश पर तीनों
मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया गया था। |
|
N0 entry
for Savadi, Patil, Krishna: मंत्री पद गंवाने तीनों
पूर्व मंत्रियों के लिए विधान सभा अध्यक्ष की ओर से भी
कड़ा सजा सुनाई गई है। उनके विधान सभा में प्रवेश पर
रोक लगा दी गई है। तीनों मंत्रियों के खिलाफ जांच के
बाद और कड़ी कार्रवाई हो सकती है। नियमों के मुताबिक
तीनों मंत्रियों को सजा होने पर तीन साल की कैद और
पांच लाख तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। |
|
Local
Channal ने किया स्टिंग : मंत्रियों को पोर्न
क्लिपिंग देखने का स्टिंग आपरेशन कर्नाटक के एक लोकल
चैनल ने किया था। इस चैनल को दुरदर्शन के साथ ही विधान
सभा की लाइव कार्यवाही के प्रसारण का परमिट मिला हुआ
है। चैनल के वीडियोग्राफर ने मंत्रियों के मोबाइल और
उनके चेहरों पर कैमरा सैट कर दिया था। हालांकि मंत्रियों
ने कहा है कि वे पोर्न क्लीपिंग नहीं देख रहे थे बल्कि
वे एक रेव पार्टी के दृश्य देख रहे थे क्योंकि उन्हें
विधान सभा मे रेव पार्टी पर होने वाली बहस में हिस्सा
लेना था। |
|
Some
other news stories |
|
करीना
ने कहा- No engagement plan soon |
|
पर्दे पर फिर दिखेंगे करीना के hot scene |
|
मैनपुरी में भीषण दुर्घटना, 27 की मौत |
|
आकाशीय बिजली गिरी, 2 की मौत, एक गंभीर |
|
दुनिया की सबसे हाट महिलाओं में प्रियंका
चोपड़ा भी |
|
फेसबुक ने पूरे किये आठ साल |
|
|
News
source: U.P.Samachar Sewa |
|
Summary:
Laxman
Savadi,
who resigned as Karnataka cooperation
minister on
Wednesday, gave orders to cut off
electricity to his constituency Athani on
Tuesday, so that the people of the town
could not see the news of his viewing pornographic
clips in
the assembly. He also issued orders to
block entry of newspapers into the town |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|