U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  आगरा में सर्राफ से ढाई लाख की लूट
  Tags: Agra, Kanpur,
  Publised on : 09  February  2012       Time  21:55
 

लखनऊ, 09 फरवरी। (उप्रससे)। आगरा में आज दिन दहाड़े बदमाशों ने सर्राफ के हाथ पैर बांध कर 70 हजार रूपये नकद और डेढ़ लाख रूपये मूल्य का सोना लूट लिया। जानकारी के अनुसार थाना छत्ता क्षेत्र अन्तर्गत मोहल्ला धूलियागंज में स्थित वशिष्ठ मार्केट में प्रथम तल पर शिव ट्रेडर्स के मालिक सर्राफ शिवाकांत गुप्ता बैठे हुए थे। दोपहर 12 बजे चार बदमाश दुकान में आये और उन्होंने उस्तरा दिखाकर श्री गुप्ता के हाथ पैर बांध दिये तथा सत्तर हजार रुपये नकद और पचास ग्राम सोना लूट कर भाग गए।
कानपुर में चंदन की लकड़ी बरामद
लखनऊ, 09 फरवरी। (उप्रससे)। पुलिस ने कानपुर में तस्करी करके लायी जा रहे चंदन की लकड़ी बरामद की है। लकड़ी की कीमत एक लाख रूपये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन की लकड़ी बस संख्या यूपी-78 एटी-6266 से लायी जा रही थी। बस दिल्ली से कानपुर आ रही थी। कानपुर की थाना सीसामऊ पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने बस की तलाशी ली। इस पर लावारिश अवस्था में बस में 20 किग्रा चंदन की लकड़ी बरामद हुई। इसकी कीमत एक लाख रूपये बतायी जाती है।
हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाता मिला झोला छाप डाक्टर
अवैध हथियारों का जखीरा और बीस लाख रुपये नकद बरामद
लखनऊ, 09 फरवरी। (उप्रससे)। प्रदेश के बस्ती जनपद में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने छापा मारकर हथियार बनाने की फैक्ट्री का संचालन करने वाले एक झोला छाप डाक्टर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस ने डाक्टर के घर से बीस लाख रूपये भी बरामद किये हैं।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्ती के थाना कलवारी में अवैध श बनाने की फैक्ट्री संचालित करने की जानकारी प्राप्त हुई थी। सूचना पर आज सुबह पुलिस ने कस्बा गायघाट में छापा मारा तो वहां से झोला छाप डाक्टर किताबुल्ला के घर में हथियार बनाये जाने की फैक्ट्री मिली। पुलिस को डाक्टर के घर से दो पिस्टल .32 बोर, रायफल 315 बोर, 100 कारतूस और हथियार बनाने का सामान मिला है। इसके अलावा डाक्टर के घर से 20 लाख रूपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने रुपये मिलने पर आयकर विभाग की टीम को बुलाया है।

 

Some other news stories

  Exit Polls: स्टार और सहारा को हाई कोर्ट का नोटिस
  Porn clips: पूर्व मंत्री के क्षेत्र में मीडिया पर सेंसर
  करीना ने कहा- No engagement plan soon
  पर्दे पर फिर दिखेंगे करीना के hot scene
  मैनपुरी में भीषण दुर्घटना, 27 की मौत
  आकाशीय बिजली गिरी, 2 की मौत, एक गंभीर
  दुनिया की सबसे हाट महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा भी
  फेसबुक ने पूरे किये आठ साल
News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET