U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

उर्स-ए-रजवी 18 से 20 जनवरी तक

Tags:

 

 

Publised on : 14  January  2012       Time  21:37 

बरेली,14जनवरी। आला हजरत फाजिले बरेलवी का 93वां उर्स-ए-रजवी 18 से 20 जनवरी के बीच होगा।
पहले दिन सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी होगी। जोहर की नमाज के बाद आजम नगर स्थित अल्लाह बख्श के निवास से परचम कुशाई का जुलूस निकलेगा। शाम को अस्र की नमाज के बाद उलेमाओं की मौजूदगी में हजरत सुब्हानी मियां परचम कुशाई की रस्म अदा करेंगे। इसी के साथ तीन रोजा उर्स ए रजवी का आगाज हो जाएगा। रात नौ बजे इशा की नमाज के बाद नातिया मुशायरा होगा।
यह जानकारी दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने दी।
श्री कुरैशी ने बताया कि दूसरे दिन फज्र की नमाज के बाद नात-ओ-मनकबत का दौर चलेगा। सुबह 9.58 बजे रेहान-ए-मिल्लत के 26वें कुल शरीफ की रस्म अदा होगी। मगरिब की नमाज के बाद मिलाद शरीफ की महफिल सजेगी। इशा की नमाज के बाद देश, विदेश के उलेमा तकरीर करेंगे। रात 1.38 बजे मुफ्ती ए आजम हिंद के 31वें कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। तीसरे दिन फज्र की नमाज और नात-ओ- मनकबत के बाद उलेमा तकरीर पढ़ेंगे। दोपहर 2.38 बजे मौलाना सुब्हानी मियां और मौलाना अहसन मियां की मौजूदगी में आला हजरत फाजिले बरेलवी के कुलशरीफ की रस्म अदा होगी। फिर जुमा की नमाज और फातिहा और दुआ के साथ उर्स समाप्त हो जाएगा।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET