U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
समग्र गंगा अभियान यात्रा का कार्यक्रम घोषित

Tags:

Publised on : 2011:07:02     Time 22:58                  Update on  2011:07:02     Time 22:58

तीन को आगरा पहुंचेगी यात्राो
लखनऊ, 02 जुलाई। (उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी की नेता, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती 'समग्र गंगा अभियान' कार्यम के तहत 3 जुलाई को आगरा पहुंचेंगी। 3 जुलाई को उमा जी का स्वागत गोविन्दपुर, सिकन्दाराऊ, कासंगज में होगा तथा एटा जनपद के सोरो में उमा जी के गंगा पूजन एवं जनसभा का कार्यम है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0रमापति राम त्रिपाठी एवं नेता भाजपा विधान परिषद डा0 नेपाल सिंह विशेष रूप से सोरों के कार्यम में शामिल होंगे। तत्पश्चात उमा भारती जी के गजडुडंवारा, पटियाली अलीगज और कायमगंज में स्वागत कार्यम है। शायं धटियाघाट फरुखाबाद में गंगा पूजन के उपरान्त वे प्रदूषण मुक्त गंगा, राष्ट्रीय नदी गंगा के लिए जनजागरण हेतु जनसभा को संबोधित करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय कटियार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संतोष गंगवार तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द जी इस कार्यम में विशेष रूप से भाग लेंगे। पार्टी प्रदेश मंत्री मेजर सुनील द्विवेदी इस कार्यम का संयोजन करेंगे।
4 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ता कन्नौज, बिल्हौर, शिवराजपुर, चौबेपुर में उमा भारती जी का स्वागत करेंगे एवं दोपहर 1 बजे विठुर में गंगा पूजन तथा जनसभा का कार्यम है। कार्यम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह विशेष रूप में भाग लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। शायंकाल कानपुर में गंगा पूजन का कार्यम हैं जहां प्रेमलता कटियार, श्याम बिहारी मिश्र, पूर्व मंत्री सतीश महाना, सत्यदेव पचौरी, एवं अन्य कार्यकर्ता स्वागत करेंगे तथा रात्रि विश्राम फतेहपुर में होगा।
5 जुलाई को उमा जी खागा और अजुहा बाजार में स्वागत होगा ओर ऋगबेरपुर कार्यम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री विन्ध्यावासिनी कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ऋगवेदपुर निषाद समुदाय के लोगों द्वारा प्रर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण का कार्यम है जिसमें उमा जी भाग लेंगी। ऋंगवेदपुर से उमा जी इलाहाबाद आएगी जहां प्रयागघाट पर गंगापूजन का है। यहां भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुनाव अभियान के अध्यक्ष कलराज मिश्र, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केसरीनाथ त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ सिंह, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह गौर, प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। रात्रिविश्राम मिर्जापुर में करेंगी।
6 जुलाई को उमा जी विन्ध्याचंल देवी मन्दिर जाएगी उसके पश्चात मिर्जापुर, परडी,डगमगपुर चुनार, शिवशंकरी धाम तथा रामनगर में उमा जी के स्वागत का कार्यम है। भाजपा विधान मण्डल दल के नेता ओमप्रकाश सिंह मिर्जापुर के सभी कार्यमों में उमा जी के साथ रहेंगे। शायंकाल उमा जी का वाराणसी में गंगापूजन का कार्यम है। वाराणसी में 'समग्र गंगा सेमीनार' को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मुरलीमनोहर जोशी विशेष रूप से संबोधित करेंगे।
7 जुलाई को बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन पूजन कार्यम के उपरान्त सिघौना, सैदपुर में स्वागत एवं गाजीपुर में जनसभा का कार्यम हैं। गाजीपुर से मोहम्दाबाद तथा उजियार घाट में गंगा पूजन के पश्चात भरौली बलिया में स्वागत का कार्यम है। उमा जी रात्रि विश्राम बलिया में करेंगे। इलाहाबाद से पूरे कार्यम में प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ सिंह तथा महामंत्री डा0 महेन्द्र पाण्डेय जी रहेंगे। पार्टी उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उमा भारती जी के पूरे कार्यम में उनके साथ रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने दी।


 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET