U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
आगरा वालों को जल्दी मिलेगी डबल डेकर ट्रेन की सुविधा

Tags:

Publised on : 2011:07:04     Time 18:48                             Update on  2011:07:04    Time 18:48

आगरा 5 जुलाई, (उप्रससे)। रेलवे ट्रैक पर अब डबल डेकर ट्रेन जल्द ही दौड़ने को तैयार हो रही है। योजना को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू की गई है। रेलवे प्रशासन भी इसके लिए चुस्त दिखाई दे रहा है। अगर सब कुछ तय समय से चला, तो शीघ्र ही आप डबल डेकर ट्रेन का लुत्फ उठा सकेंगे।
पूर्व रेलमंत्री ममता बनर्जी ने रेल बजट 2011 मे रेलवे ट्रैक पर डबल डेकर ट्रेन दौड़ानें की घोषणा की थी । उनकी घोषणा के बाद रेलवे के आला अधिकारी इसको ट्रैक पर दौड़ानें की कवायद मे जुट गए थे। सूत्रों की माने तो दिल्ली-आगरा के मध्य ट्रायल के बाद अधिकारियों के हौसलें बुलंद हो गए । अब अधिकारी इस योजना को मूर्त रूप देने मे जुटें हुए हैं।
कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में डबल डेकर का कोच भी तैयार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली और जयपुर के बीच डबल डेकर ट्रेन को एक जनवरी से दौड़ाना था लेकिन तकनीकी पेंच के चलते ऐसा हो नहीं सका । लेकिन आगरा रेलवे प्रशासन जुलाई के अंत तक इस रूट पर डबल डेकर ट्रेन का संचालन पहले उत्तर रेलवे डिवीजन में किया जाएगा। उन्होने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे के डिवीजन में भी ट्रेन को दौड़ाया जाना है।

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET