U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
बदमाश से मुठभेड़ में यूपी पुलिस का जवान शहीद

Tags: U.P.Police Constbule Sachin dead

Publised on : 2011:07:05    Time 20:54                             Update on  2011:07:045   Time 20:54

मुजफ्फरनगर, 05 जुलाई। (उप्रससे)। जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में आज शाम एक बदमाश के साथ हई मुठभेड़ में उ.प्र.पुलिस का जवान शहीद हो गया। शहीद जवान मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के ग्राम करावल का निवासी था। उसके पिता सहारनपुर में उपनिरीक्षक हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन सिपाहियों ने शाम के समय झिझांना थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिढोली चेकपोस्ट के पास जंगल में हत्याभियुक्त मुश्तफा को पकड़न के लिए दबिश दी थी। दविश के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से चली गोलियों से एक गोली सिपाही सचिन को लग गई। गोली लगने से सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। मुठभेड़ में सिपाही की मौत की खबर जिला मुख्यालय पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 
News & Article:
 Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET