U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
झांसी के थाने में दो लड़कियों से गैंग रेप, पांच पुलिसकर्मियों पर आरोप

Tags: Gange rape in Jhansi Police station, Five Police person acquesd

Publised on : 2011:07:06    Time 20:40                            Update on  2011:07:06   Time 20:45    

पीडित लड़कियां भी पुलिसकर्मियों की ही बेटियां, डीआईजी ने जांच शुरु की
झांसी, 06 जुलाई। (उप्रससे)। यू.पी.में खाकी वर्दी एक बार फिर दागदार हो गई है। प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्यमंत्री मायावती के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी पुलिस सुधरने का नाम नाम नहीं ले रही है। महिलाओं को सुरक्षा देने के निर्देशों को ठेेंगे पर रखकर पुलिस वाले ही महिलाओं का शारीरिक शोषण कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना विगत रात जिले के एक थाने में घटित हुई। थाने के भीतर दो लड़कियों के साथ पुलिसवालों ने सामूहिक बलात्कार किया। पीड़ित दोनों लड़कियां भी पुलिसवालों की ही बेटियां हैं।
थाने के भीतर लड़कियों से गैंग रेप की यह घटना जिले के मउरानीपुर थाना परिसर की है। इस थाने में दो लड़कियों को पुलिस 4य 5 जुलाई की रात में 12 बजे के आसपास पकड़ कर लायी थी। ये लड़कियां मऊरानीपुर स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। इन्हें चित्रकूट जाना था। दोनो ंके साथ दो लड़के भी बताये जाते हैं। पुलिस चारों को पकड़ कर रात में ही थाने ले गई थी। आरोप है कि रात में थाने के भीतर ही लड़कियों के साथ पांच पुलिसकर्मियों ने सामूहिक बलात्कार किया। अगले दिन दोनों लड़कियों ने अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। इनमें एक उम्र करीब 13 साल तथा दूसरी की 15 साल है। दोनों लड़कियां सहेली है।
जानकारी के अनुसार एक लड़की मां एटा जिले के एक थाने में हेडकांस्टेबिल है। जबकि दूसरी लड़की का पिता जिले के थाना उलडन में फालोअर है। घटना की जानकारी मिलने पर लड़कियों को नगर स्थित महिला थाने पर लाया गया है। यहां अभी तक मामले की एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। हालांकि घटना को जानकारी मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक एल.बी.एंटोनी देवकुमार थाना मऊरानीपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने स्वयं मामले की जांच शुरु की है। डीआईजी ने पत्रकारों के बताया है कि लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है। मामले की पुष्टि होने पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।



News & Article:
 Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET