U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
मनरेगा कार्य से नाराज डीएम ने जेई को दी प्रतिकूल प्रविष्ट

Tags:

Publised on : 2011:07:07    Time 09:05                            Update on  2011:07:07   Time 09:05 

तहसील दिवस में पूर्व मंत्री फरियादी बन पहुंचे
सुलतानपुर 07 जुलाई (उप्रससे) : जिलाधिकारी जे.पी. गुप्ता ने तहसील दिवस में आये शिकायतों के निस्तारण को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निस्तारण के बाद मूल्यांकन में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरूध्द कड़ी कार्रवाई की जायेगी। तहसील दिवस में फरियादी बनकर आये प्रदेश के पूर्व मंत्री रामलखन पासी को भी अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी के सामने पेश होना पड़ा। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि खतौनी से नाम गायब कराने व भूमि व पेड़ का फर्जी बैनामा कराने के बारे में राहुल कुमार निवासी कमरौली की ओर से प्रार्थनापत्र दिया। इतनी ही नहीं अपने प्रार्थनापत्र में उन्होंने राजेन्द्र ,प्रेमा व राहुल को जान से मरवाने की धमकी देने की बात कही। इस मामले में डीएम ने तहसीलदार सत्येन्द्रनाथ शुक्ल को आवश्यक कार्रवारी के निर्देश दिये।
तहसील दिवस में प्राप्त कुल 152 शिकायतों में राजस्व व पुलिस के मामले अधिक थे। पुलिस विभाग की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना ने सीओ दुर्गेश कुमार सिंह को दिया। वहीं अमेठी लोकसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं व डॉ. सचान हत्याकाण्ड की सीबीआई जांच कराने का मांगपत्र सौंपा।
तहसील दिवस के बाद हाल में तकनीकी शिक्षा सचिव संजय प्रसाद द्वारा कराये गये मनरेगा कार्यों के गुणवत्ता की शिकायत क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रतिनिधि मण्डल ने डीएम से की। शिकायत सुनने के बाद डीएम के तेवर कड़े हो गये और उन्हाेंने ब्लॉक कार्यालय में जाकर मनरेगा के तहत लाखों रूपये के निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता जांची और अवर अभियंता आर.ई.एस. अख्तर अली को प्रतिकूल प्रविष्ट देते हुए जांच पूरी होने तक कार्य बंद करने के निर्देश दिये।
मौके पर एडीएम मुन्नीलाल पाण्डेय, एसडीएम आनन्द स्वरूप, सीएमओ अनिल कुमार सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी विजय प्रभा, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।



News & Article:
 Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET