U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
एनईआर के मानव रहित क्रासिंग पर हादसा, कासगंज में ट्रेन-बस टक्कर, 38 की मौत , 29  घायल

Tags: NER IZATNAGAR, KASGANJ, TRAIN-BUS ACCIDENT, DEATH TOLL 40

Publised on : 2011:07:07    Time 10:40                            Update on  2011:07:07   Time 10:40

कासगंज ( काशीरामनगर), एटा, अलीगढ़, 07  जुलाई। (उप्रससे)। पूर्वोत्तर रेलवे के एक मानव रहित क्रासिंग पर बीती रात हुई भीषण ट्रेन-बस टक्कर में करीब 38 लोगों की मृत्यु हो गई तथा तथा 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति भी बेहद चिंतानजक बनी हुई है। मृतकों की सख्या बढ़ने की आशंका बताया जी रही है। दुर्घटना की सूचना पर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मण्डल के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना बीती देर रात फर्रुखाबाद और कासगंज के बीच एक मानव रहित क्रासिंग पर हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात एक  बस एटा से बारात लेकर कासगंज लोट रही थी। रात करीब पौने दो बजे बस मानव रहित क्रासिंग पर लाइट नहीं होने तथा ट्रेन दिखायी नहीं देने पर मथुरा से छपरा जा रही एक्सप्रेस 15108से टकरा गई। ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखचे उड़ गए। बस क्रासिंग कापी दूर तक इंजन के साथ खिचंती चली गई बाद में दूर जा गिरी। बस में सवार चालीस लोगों को मौके पर ही मृत्यु हो गई। अन्य घायलों का हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना स्थल काशीराम नगर जिले के अन्तर्गत बताया गया है।



News & Article:
 Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET