U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
:छेढ़छाढ़ का विरोध करने पर दबंग ने दुल्हन को पीटा, पिता को घायल किया

Tags:  

Publised on : 2011:07:09    Time 19:32                                      Update on  2011:07:10    Time 08:00 

विरोध करने पर लडकी के पिता को किया लहूलुहान
फतेहपुर, 09 जुलाई। (उप्रससे)। प्रदेश की मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का फरमान भी मनचलो एवं कामवासनाओें में वशीभूत लोगो के लिए बेअसर हो रहा है। जहां एक ओर प्रदेश सरकार महिलाओं से छेड़छाड एवं बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त से सख्त कानून लागूकर दोषी लोगो को छह माह तक जेल की सलाखो के पीछे रहने एवं उनकी जमानत न होने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। वहीं सरकार के इस आदेश को बंदरघुड़की समझकर आज भी मनचले लोग सरेआम महिलाओ से छेड़छाड करने एवं अपनी दहशतगर्दी को कायम रखने में जरा भी कोताही नही बरत रहे है।
ऐसी ही घटना आज राज्य सरकार द्वारा आवासविहीन गरीबो को प्रदान किया गया आशियाना मान्यवर कांशीराम शहर आवास कालोनी अस्ती में घटित हुई। जहां एक अति पिछडे गरीब की लडकी का विवाह संस्कार सम्पन्न हो रहा था। वहीं उसी कालोनी में रह रहा एक गरीब दबंग युवक विवाह समारोह में आयी लडकियों से जबरन छेड़छाड कर रहा था। जिसका विरोध करने पर उक्त दबंग युवक ने जिस लडकी की शादी हो रही थी उसी को ही पीट-पीटकर लहूलुहान सरेआम घर मे आयी मेहमानो की लडकियों की छेड़छाड। उसके बाद घर के ही मालिक को पीट-पीटकर अधमरा करने से मेहमानो में हडकम्प मच गया।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला कारागार पुलिस चौकी अर्न्तगत आने वाली मान्यवर कांशीराम कालोनी अस्ती के 45536 नम्बर कालोनी में रामबाबू सविता अपनी पुत्री की शादी कर रहा था। विवाह समारोह में रिश्तेदारो की लडकियां भी आयी थी। जिन्हे कालोनी के ही एक जमा नामक युवक ने जबरन कालोनी की छत पर घसीटकर छेड़छाड करने लगा। लडकियों द्वारा शोरगुल मचाने पर रामबाबू सविता ने जब विरोध किया तो जमा ने उसे लात घूंसो एवं ईट पत्थरो से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। भुक्तभोगी के परिजनो ने आनन-फानन जिला कारागार पुलिस चौकी में पहुंचकर चौकी इंचार्ज को सूचना दी। तब तक आरोपी जमा फरार हो चुका था। दिन दहाडे लडकियों से छेड़छाड के बाद घर के मुखिया के साथ मारपीट करने की घटना से विवाह समारोह मे आए मेहमानो में भय का वातावरण कायम हो गया। वहीं घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भी परिजनो को बाद में देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस तहरीर लेकर आरोपी को पकडने के लिए उसके परिजनो से पूंछतांछ कर रही है।
फतेहपुर में लुटी एक महिला की अस्मत
फतेहपुर, 09 जुलाई। (उप्रससे)। पुलिस की निष्यिता के चलते आये दिन जनपद में बलात्कार की घटनायें हो रही है। इसी कडी में चांदपुर थाना क्षेत्र अमौली कस्बा अपने मायके आयी लगभग चालीस वर्षीय युवती कल शाम शौचयिा के लिए जंगल जा रही थी तभी गांव के दबंग ने जबरन उसके साथ मुह काला किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
जानकारी के अनुसार कल्लू हैदर की लगभग चालीस वर्षीय पत्नी मैसर जहां (काल्पनिक नाम) ससुराल में बिना कुछ बताये चार दिन पूर्व अपने मायके चांदपुर थाने के अमौली कस्बा आ गयी थी। शुवार की शाम वह अपनी छोटी बहन खुशनुमा के साथ शौचयिा के लिए जंगल जा रही थी तभी पहले से घात लगाये बैठे गांव के ही फलरी उर्फ छोटा पुत्र शेर अली ने पकड लिया और खेत में ले जाकर मुह काला किया।
परिजनों ने बताया कि दबंग फुलरी शुवार की रात 11 बजे पुन: घर आया और तमंचे की नोक पर युवती को लिवा ले गया। यह भी बताया गया कि पूरी रात रखने के बाद सुबह वह उसके चंगुल से निकल सकी। फुलरी आज दिन में गांव आकर तमंचा लहराते हुए युवती के साथ किये गये घटना की देते हुए फरार हो गया। युवती अपने पिता के साथ थाने पहुंची और बलात्कार किये जाने की तहरीर दी। पुलिस ने युवती को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा।



News & Article:
 Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET