U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
रेल हादसे के बाद दुल्हन ने किया आत्महत्या का प्रयास

Tags:  

Publised on : 2011:07:09    Time 19:32                            Update on  2011:07:10    Time 08:00 

घरवालों के समझाने पर बदला मन, नसीब को ठहराया दोषी
शादी की रस्मे नही हो सकी पूरी
कांशीरामनगर , 09 जुलाई। (उप्रससे)। दो दिन पूर्व रेल एवं बाराती प्राइवेट बस के बीच हुआ खौफनाक हादसा लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है तथा दूसरी ओर बारात की दुल्हन ने आत्महत्या का प्रयास किया। गांव वालों व परिवारीजन के समझाने बुझाने पर सुधा ने आत्महत्या करने का मन बदल दिया वहीं सुधा यह सोचकर अपनी आत्महत्या करनी चाह रही थी कि शायद उसका नसीब ही भगवान ऐसा ही लिखा था। इसलिए इतना बडा रेल हादसे में 38 बारातियों की दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। जब परिवारीजन ने सुधा को यह समझाने का प्रयास किया कि इस हादसे में उसका कोई दोष नहीं है सब भगवान की मर्जी है और यही कारण रहा है कि भगवान की मर्जी के चलते यह हादसा घटित हुआ है। परिवारवालों व गांव वालों तथा ससुराल पक्ष वालों के समझाने बुझाने पर सुधा (दुलहन) ने अपनी आत्महत्या करने का मन बदल दिया। अभी सुधा की शादी की रस्में भी पूरी नहीं हो सकी है। सुधा यह सोचकर रह जाती है कि इतने बडे हादसे के बाद वह ससुराल में किस तरह से रह पायेगी।

गंगा का जल स्तर बढने से लोगों में हुयी हलचल
कांशीरामनगर , 09 जुलाई। (उप्रससे)। गंगा जल स्तर बढ जाने के कारण लोगों में बेचेनी बढ गयी है। गंगा का जल स्तर काफी बढ चुका है। इसलिए लोगों ने यह सोचना शुरू कर दिया है कि शायद पिछली वर्ष की भांति कहीं इस बार भी बाढ की स्थिति से न जूझना पडे वहीं पिछली बार बाढ की चपेट में जो लोग आ गये थे उनकी फसले व मकान पानी के बहाव के कारण नष्ट हो चुके थे वे यह सोचकर सहम जाते है। गंगा का जल स्तर दिन प्रति दिन बढता जा रहा है हालांकि प्रशासन अधिकारियों के अनुसार उपजिलामजि0 एवं तहसीलदार कासगज इस ओर अपनी नजर रखे हुए है और वे किसी भी स्तर पर पिछली वर्ष की पुनरावृत्ति होने के लिए रोकने के लिए वे हर सम्भव प्रयास करेंगे और प्रशासनिक अधिकारी वहां पर नजर रखे हुए है।
नाबालिग लडकी की रूकवाई शादी
कांशीरामनगर , 09 जुलाई। (उप्रससे)। भले ही कानून ने नाबालिग लडकी की शादी एक जुर्म है फिर भी लोग नाबालिग बच्चों की शादियां कराने से नहीं चूक रहे है। नाबालिग लडका लडकियों की शादी इस उम्र में हो जाने के कारण उनका शारीरिक विकास भी रूक जाता है और आने वाले समय में भी कमजोरी का सामना करना पडता है।
ऐसा ही एक मामला मौहल्ला जय जय राम गली पल्लेदारान कासगंज में हुआ छोटेलाल की 13 वर्षीय पुत्री की शादी उसकी रिश्ते की नानी दानी पुत्र नन्दकिशेर निवासी ईसानपुर बहजोई मुरादाबाद के साथ करा रही थी। कि शादी की रस्में की जा रही थी उसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दी कि नाबालिग लडकी की शादी हो रही है मौके पर पहुंची पुलिस थाना कासगंज ने नाबालिग खुशबू की शादी को रोक दिया और पुलिस नाबालिग खुशबू व उसकी नानी को थाने हिरासत में ले आयी। पुलिस के अनुसार बताया गया है कि खुशबू के जो शादी के कार्ड छपे है उनमे खुशवू की शादी के बाद उसकी विदा गौना सात साल बाद दिखाया गया है वरहाल कुछ भी हो लेकिन पुलिस ने नाबालिग खुशबू की शादी रोक कर अच्छा ही किया है।



News & Article:
 Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET