U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
फतेहपुर में कालका मेल दुर्घटनाग्रस्त, 35 की मृत्यु, 150 घायल

Tags:  Kalka Mail derailed at Fatehpur in U.P., 25 dead, 150 injured

Publised on : 2011:07:10    Time 16:12                                      Update on  2011:07:10    Time 16:12 

फतेहपुर, 10 जुलाई। (उप्रससे)। Fatehpur, U.P.Samachar Sewa कानपुर-हावड़ा रेल मार्ग पर आज दोपहर हुई ट्रेन दुर्घटना में 35 लोगों की मृत्यु हो गई है तथा 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के जिले में मालवा स्टेशनक पास दोपहर करीब 12.30 बजे हुई उस समय हुई जब कालका मेल कलकत्ता से नई दिल्ली जा रही थी। ट्रेन के ड्राइवर ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लिया। इससे ट्रेन की 13 बोगियां पटरी से उतर गईं तथा आपस में टकरा गईं। बोगियों के एक दूसरे से टकराने से 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 150 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना कानपुर से करीब 65 किमी दूर हुई है।
दिल्ली हावडा रूट की मुख्य रेलवे लाइन पर आज दोपहर 12311 अप कालका मेल के मलवां स्टेषन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतरकर एक दूसरे पर चढ गये जिसमें 35 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 150 से अधिक लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर कानपुर एवं इलाहाबाद से मेडिकल रिलीफ ट्रेनें पहुंच गयी है। बचाव कार्य में जुटे प्रषासनिक अधिकारियों एवं जन समुदाय ने घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जा रहा है। बडे पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिये गये है। जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी के.एन. जोशी के अनुसार लगभग 35 लोगो के मरने की खबर है। वहीं 200 से अधिक लोग घायल है। उन्होने बताया कि मृतको की संख्या अभी बढ सकती है क्योकि गंभीर रूप से घायल यात्रियो की संख्या मे इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि कानपुर को रिफर किये गये घायलो की संख्या के बारे मे स्पष्ट जानकारी अभी नही मिल पा रही है। मौके पर चिकित्सको का दल घायलो का इलाज करने मे जुट गया है। वचाव और राहत कार्य के लिए देर शाम सेना को भी बुला लिया गया है। केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और राय के केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव भी घटना स्थल पर हैं।
हावडा से दिल्ली की ओर जाने वाली कालका मेल लगभग दोपहर 12 बजे फतेहपुर स्टेषन से कानपुर की ओर प्रस्थान कर जैसे ही मलवां स्टेशन के निकट पहुंची ड्राइवर द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और ट्रेन के 13 डिब्बे क्षतिग्रस्त होकर एक-दूसरे पर चढ़ गये। जिसमें एसी कोच, स्लीपर कोच, पेंट्री कार, जनरल कोच के तीन डिब्बे शामिल हैं। ट्रेन के इस भीषण हादसे में तीन दर्जन से अधिक लोगाें के मरने की आशंका है। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। रेलवे के कानपुर एवं इलाहाबाद मंडल के आला अधिकारियों सहित फतेहपुर के कार्यवाहक जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार, पुलसि अधीक्षक रामभरोसे, अपर पुलिस अधीक्षक निधि सारनाथ सहित फतेहपुर के रेलवे अधिकारी बचाव एवं राहत कार्य मे दल बल के साथ जुट गये है। दिल्ली हावडा रूट पूर्णरूप से बंद हो गया है। रेलवे ने बडे पैमाने पर हेल्प लाइन नम्बर जारी किए हैं। रेलवे की ओर से मृतकाें को पांच लाख रूपये एवं घायलो को एक लाख रूपये की आर्थिक मदद की घोषणा की गयी है।
रेल मंत्रालय के अनुरोध पर कानपुर से सेना भी बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची है। सेना के दो हैलीकाप्टर घटना स्थल पर भेजे गए हैं। इन हैलीकाप्टरों से सेना के जवानों को घटना स्थल पर भेजा गया। सैनिकों ने मौके पर पहुंच कर बोगियों में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरु किया है। उधर क्षत्रिग्रस्त बोगियों में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर से बोगियो ंको काटा जा रहा है। बोगियों को हटाने के लिए क्रेन की सहायता ली जा रही है। घटना स्थल पर केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, प्रदेश के केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा मुख्य सचिव भी मौके पर पहुंचे हैं।




News & Article:
 Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET