एनयूजे
की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक
शुरु
उज्जैन,
30 जुलाई। (उप्रससे)। विक्रम
विश्वविद्यालय के कुलपति टी.आर.थापर ने कहा
है कि लोकतंत्र की सफलता अभिव्यक्ति की
आजादी पर निर्भर करती है। लोकतंत्र को
मजबूत करने के लिए देश में अभिव्यक्ति की
आजादी को बनाये रखना जरूरी है। श्री थापर
आज यहां होटल मित्तल एवेन्यू में आयोजित
नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) की
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मुख्य
अतिथि पद से विचार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के
महत्वपूर्ण अंग हैं। वे अत्यन्त सीमित
संसाधनों में अपने कर्तव्यों का पालन करते
हैं। इसलिए पत्रकारों की आजादी को बनाये
रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज
पत्रकारिता की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही
है। श्री थापर ने कहा कि यह नगरी विभिन्न
विधाओं के लिए प्रसिध्द रही है। पत्रकारिता
में इंदौर के साथ पूरे मालवा ने प्रमुख
भूमिका निभाई है। इस क्षेत्र के पत्रकारों
ने स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की
मशाल को जलाये रखा है। इनमें पं सूयनारायण
व्यास, राजेन्द्र माथुर, प्रभाष जोशी,
माखनलाल चतुर्वेदी ने महत्वपूर्ण प्रमुख
हैं।
बैठक में एनयूजे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष
प्रज्ञानन्द चौधरी ने कहा कि हम न केवल
यूनियन कार्यो में अग्रणी हैं बल्कि हम
पत्रकारों के सम्पूर्ण के विकास के लिए
कार्य करते हैं। एनयूजे एक अनुशसित और
शक्तिशाली संगठन है। हमारे संगठन ने
पत्रकारों को वेतन और उनकी सेवा शर्तो में
सुधार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये हैं।
एनयूजे द्वारा पत्रकार कल्याण कोष और
पेंशन योजनाओं का संचालन किया जाता है।
महासचिव रासबिहारी ने कहा कि एनयूजे की
देश में साख है। हमारी राय इकाइयों की भी
पत्रकारिता और संगठन के लिए अच्छी साख है।
एनयूजे में लोकतांत्रिक प्रक्रिया है।
नियमानुसार चुनाव होते हैं। सभी रायों मे
एनयूजे की गतिविधियां चलती रहती हैं।
एनयूजे ने 25 जून को पूरे देश में पत्रकार
उत्पीड़न क ो लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा
पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की।
हमारी आगामी योजनाओं में इस कानून को बनाने
के लिए संघर्ष करना है।
एनयजे के उपाध्यक्ष रामभुवन सिंह कुशवाहा
ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक
में एनयूजे के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र
प्रभु एवं डा.नन्दकिशोर त्रिखा, वरिष्ठ
पत्रकार असीम मित्रा, अशोक मलिक भी मौजूद
थे। उद्धाटन समारोह में मुख्य अतिथि ने
मध्य प्रदेश इकाई द्वारा प्रकाशित स्मारिका
उड़ान का विमोचन भी किया। उद्धाटन समारोह
के बाद विभिन्न रायों के प्रदेश अध्यक्ष
एवं प्रदेश महामंत्रियों ने अपने अपने रायों
की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर
पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान,
पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, बिहार,
उत्तराखण्ड, दिल्ली, आन्ध्र प्रदेश आदि
रायों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
|