मथुरा।
03 जुलाई। (उ.प्र.समाचार
सेवा)।
जिले के बल्देव थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर अज्ञात
बदमाशों ने सवा लाख रुपये लूट लिये। पुलिस ने मामला दर्ज
कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना बल्देव
क्षेत्र में हाथरस के चीनी व्यापारी दिनेश माहेश्वरी
बकाया वसूली करने आये थे। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे
मोटर साइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनसे सवा लाख
रुपये नकद लूट लिये।