U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

सीतापुरः डकैतों ने दो घरों में की लूटपाट
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News
Publised on : 09 July 2016,  Last updated Time 20:15
सीतापुर(यूपीएसएस)। जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में पूरी रात डकैतों का आतंक छाया रहा। करीब पांच सशस्त्र डकैतों ने एक खाकीधारी सहित दो गांवों में डकैती की घटना को अंजाम दिया। गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। गांव वालों की सहायता से डकैतों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन डकैतों की कई राउण्ड फायर की और असलहे हवा में लहराते हुए फरार हो गये। इस सनसनी खेज घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों गांवों में दहशत बनी हुई थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही थी लेकिन वह किसी भी खास नतीजे पर नही पहुंच सकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरांयजीत निवासी विकास यादव पुत्र रावेन्द्र यादव के घर पर बीती रात करीब पांच सशस्त्र डकैतों ने धावा बोलकर डकैती डाली और हवा में असलहे लहराते हुए फरार हो गये। वहीं डकैतों ने अगला निशाना मनिकापुर गांव को बनाया। डकैतों ने त्रिभुवन पुत्र दयालू के घर को निशाना बनाते हुए वहां डकैती की घटना को अंजाम दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने इमलिया सुल्तानपुर थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुची और डकैतों को घेरकर गांव वालों की मदद से पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन शातिर डकैत फायरिंग करते हुए असानी से फरार हो गये। पुलिस ने मामले की तहकीकात करनी शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दो की मौत, एक घायल

सीतापुर(यूपीएसएस)। जनपद के लहरपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दो युवको की मौत हो गयी। जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु ट्रामा सेन्टर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिधौली कोतवाली क्षेत्र के निवासी प्रियांशू मिश्रा 17 वर्ष पुत्र जीतेन्द्र मिश्रा अपने साथी लखनऊ निवासी नितिन पुत्र संतोष व सचिन पुत्र अशोक के साथ मोटर साइकिल से कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम गणेशपुर के निकट मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर पलट गयी और ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गयी। जिससे प्रियांशू व नितिन की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि सचिन गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए ट्रामा सेन्टर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को सीलकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।

डकैती का खुलासा, दो डकैत चढ़े पुलिस के हत्थे

सीतापुर(यूपीएसएस)। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम खैरपुर में बीती 15/16 की रात्रि सतनाम सिंह सरदार पुत्र लखविन्दर सिंह के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों द्वारा उनसे व उनकी मॉं अमरजीत कौर से मारपीट कर कमरे में बंद कर लूटपाट की गयी थी। इस सूचना पर थाना रामपुर मथुरा में मु0अ0सं0 167/16 धारा 394 पंजीकृत किया गया था।
घटना के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुभाष चन्द्र गंगवार के निर्देशन में सीओ महमूदाबाद बीबी सिंह के नेत्तृव में क्राइम ब्रान्च व थाना रामपुर मथुरा पुलिस की सयुक्त टीम को लगाया था। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा जनपद सीतापुर व बाराबंकी के अपराधियों से पूछताछ की गयी तथा मुखबिर व इलेक्ट्रॉनिकस सर्विलांस की मदद ली गयी। अथक प्रयास के बाद उक्त घटना का अनावरण शनिवार को किया गया। घटना में शामिल दो शातिर लूटेरो को बासुरा बन्धा के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे सेे लूटा हुआ मोबाइल व पिपर मिन्ट के तेल जो लूट कर ले गये थे उसी तेल को बेचकर हिस्सा के मिले शेष बचे 4000 रूपये बरामद किये गये है। घटना में शामिल दो लुटेरो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में कमलेश पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम चन्दौली थाना थानगांव व राधेलाल पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम लोनियनपुरवा मजरा चन्दौली थाना थानगांव शामिल हैं। जबकि खुडबुडी उर्फ विजय चौहान पुत्र बुद्धा निवासी जालिमपुर थाना तम्बौर हाल-पता लोनियनपुरवा मजरा चन्दौली थाना थानगांव व इन्द्रेश पुत्र ओमकार निवासी चन्दौली थाना थानगांव फरार चल रहे हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में रामपुर मथुरा अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरूण कुमार शुक्ल, एचसीपी मुनीर अहमद, कान्सटेबिल दारा सिंह, कान्सटेबिल रामजी पाल तथा क्राइम ब्रान्च के उपनिरीक्षक हरमीत सिंह, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक नंदकुमार तिवारी, कान्सटेबिल अब्दुल राफे, कान्सटेबिल अभिषेक कुमार, कान्सटेबिल अंकित जावला, कान्सटेबिल आनंद कुमार, कान्सटेबिल आशिष शुक्ला, कान्सटेबिल रवि वर्मा, कान्सटेबिल उमेश मिश्रा, विपिन कुमार शामिल हैं। एसपी ने घटना का अनावरण करने वाली टीम को ढाई हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
 

आतंकियों के मददगारों की तलाश करेंगेः शेख हसीना भाजपा ने सौंपी विधायकों विधानसभाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET