U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

राजबब्बर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष बने
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, UP Congress , Rajbabbar new President
Publised on : 12 July 2016,  Last updated Time 20:18
लखनऊ। अभिनेता से राजनेता बने राज्य सभा सदस्य राजबब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए हैं। राजबब्बर के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की घोषणा मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में की गई। पार्टी ने उनके साथ चार उपाध्यक्ष भी मनोनीत किये हैं। इनमें राजा रामपाल, राजेश मिश्रा, इमरान मसूद और भगवती प्रसाद शामिल हैं। ज्ञातव्य है कि सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने त्यागपत्र दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से ही चर्चा चल रही थी कि राजेश मिश्रा अथवा संजय सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है किन्तु कांग्रेस ने आज राजबब्बर को कमान सौंप दी।

नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष उत्तराखण्ड से राज्यसभा सदस्य हैं किन्तु उन्हें कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। हालांकि राजबब्बर ने उत्तर प्रदेश से ही राजनीति की शुरुआत की थी। वह पहले समाजवादी पार्टी में थे। सपा के टिकट पर चुनाव भी जीते थे किन्तु बाद मे सपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। सपा में रहते हुए उन्होंने एक समय लखनऊ से अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ चुनाव लड़ा था किन्तु भारी अन्तर से हार गए थे।

 

आतंकियों के मददगारों की तलाश करेंगेः शेख हसीना भाजपा ने सौंपी विधायकों विधानसभाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET