U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Azamgarh: युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम, पुलिस पर पथराव
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News,
Publised on : 13 July 2016,  Last updated Time 14:48
आजमगढ़। मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत से गुस्साये लोगों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम खुलवाने आयी पुलिस के बल प्रयाग करने पर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार थाना मेहनगर के ग्राम गंजौर निवासी पुजारी का पुत्र रोहित (25) बीती रात मोटर साइकिल से जा रहा था। थाना रानी की सराय क्षेत्र में एक टाटा सूमो ने उसकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से वह घायल हो गया। युवक की चिकित्सालय पहुंचने पर मृत्यु हो गई। घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने युवक का शव आज सुबह नौ बजे लाकर थाना व कस्बा मेहनगर में रोड पर रख दिया तथा रास्ता जाम कर दिया। रास्ता जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों को झड़प हो गई। पुलिस के बल प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद मे पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर बातचीत की और जाम खुलवा दिया।

आतंकियों के मददगारों की तलाश करेंगेः शेख हसीना भाजपा ने सौंपी विधायकों विधानसभाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET