U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

BSP: मायवती ने किया SC के फैसले का स्वागत
केन्द्र सरकार संविधान की मंशा के अनुसार काम करने का सबक सीख लेः मायावती
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, Mayawati
Publised on : 13 July 2016,  Last updated Time 14:38
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती  ने, अरूणांचल प्रदेश में राजभवन के माध्यम से दलबदल को प्रोत्साहित करके वहाँ सत्ता परिवर्तन करके सरकार बनाने को तगड़ा झटका देकर वहाँ की वर्तमान सरकार को हटा देने के फैसले का स्वागत करते हुये इसे एक ऐतिहासिक व मील का पत्थर साबित होने वाला निर्णय बताया है।
उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय की पाँच जजों की संविधान पीठ ने आज अपने एक सर्वसम्मत व अभूतपूर्व फैसले में अरूणांचल प्रदेश के राज्यपाल के उन सभी फैसलों को रद्द घोषित कर दिया जिसके माध्यम से वहाँ राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। न्यायालय ने साथ ही दिनांक 15 दिसम्बर सन् 2015 की स्थिति को बहाल करते हुये वहाँ पूर्व की कांग्रेस सरकार को स्थापित कर दिया है। यह पहला मौका है जब पुरानी सरकार को तब बहाल कर दिया गया है जब नयी सरकार ने उसकी जगह लेकर करीब सात महीने तक काम कर लिया था।
सुश्री मायावती ने कहा कि इससे पहले उत्तराखण्ड में भी ऐसा साफ तौर पर लगा था कि केन्द्र की सरकार संविधान की सही मंशा के अनुसार काम नहीं करके वहाँ की राज्य सरकार को हटाया था, जिसके सम्बन्ध में भी मा. उच्च न्यायालय ने काफी सही समय पर अपना सख्त फैसला सुनाया था।
मा. न्यायालय के इस प्रकार के फैसलों से केन्द्र की सरकार को सबक सीखना चाहिये और संविधान की मंशा के अनुसार सही रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिये। इस फैसले से वह जितनी जल्दी सबक सीखे देशहित में वह इतना ही बेहतर होगा।
 
आतंकियों के मददगारों की तलाश करेंगेः शेख हसीना भाजपा ने सौंपी विधायकों विधानसभाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET