U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Aligarh: कचहरी में युवक पर जानलेवा हमला, वकीलों ने जाम लगाया
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, Aligarh
Publised on : 13 July 2016,  Last updated Time 12:55
अलीगढ़। कचहरी मे वकील से मिलने आये युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को कचहरी में गोली मारे जाने से उत्तेजित वकीलों ने हंगामा किया और रास्ता जाम कर दिया। बाद में अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया।

जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित दीवानी कचहरी में थाना जवां के ग्राम चाऊपुर निवासी ओमप्रकाश (45) अपने वकील नीतेश शर्मा से मिलने आया था। कचहरी के गेट पर मोटर साइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तत्काल अलीगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उधर घटना से आक्रोशित वकीलों ने रोड जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। 

आतंकियों के मददगारों की तलाश करेंगेः शेख हसीना भाजपा ने सौंपी विधायकों विधानसभाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET