U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Deoria:युवक की हत्या से गुस्साये लोगों ने वृद्ध को पीट पीट कर मार डाला
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News
Publised on : 13 July 2016,  Last updated Time 19:29
देवरिया। मोटर साइकिल की मामूली टक्कर को लेकर विवाद में दोनों पक्षों के दो लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीती शाम थाना बरहज के ग्राम करौंदी निवासी बुल्लू चौहान अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान गांव का ही अरविन्द चौहान मोटर साइकिल से निकला। उसकी मोटर साइकिल बुल्लू चौहान को छू गई। इस पर बुल्लू चौहान और अरविन्द चौहान के बीच विवाद हो गया। दोनों के परिवार पहले से एक दूसरे से रंजिश रखते हैं। इसी को लेकर बुल्लू चौहान ने अरविन्द चौहान पर तमन्चे से गोली चला दी। गोली लगने से अरविन्द गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

गोली लगने से अरविन्द चौहान की मौत से उत्तेजित हुए उसके पिता इन्द्रदेव चौहान आदि ने मिलकर बुल्लू चौहान के घर पर हमला कर दिया और उसकी मोटर साइकिल फूंक दी और बोलेरो कार तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी। इसके अलावा उक्त लोगों ने बुल्लू चौहान के पिता द्वारिका प्रसाद (60) को खेत में घेर लिया और लाठी डण्डों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। पुलिस ने बुल्लू चौहान, बलदेव और और रामदेव को गिरफ्तार कर लिया है।

आतंकियों के मददगारों की तलाश करेंगेः शेख हसीना भाजपा ने सौंपी विधायकों विधानसभाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET