U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
 Mathura: तेजाब के हमले से दो बहनें और मां जख्मी
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, Mathura
Publised on : 15 July 2016,  Last updated Time 21:18

एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने किया हमला

मथुरा। नगर के एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार के चक्कर में दो सगी बहनों और उनकी मां को रात में सोते समय तेजाब डालकर जख्मी कर दिया। तेजाब के हमले से एक युवती 70 प्रतिशत तक जल गई है। तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना गोविन्दनगर क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुरा में दो लड़कियां अपनी मां के साथ छत पर सो रही थीं। रात में किसी समय गांव के मोहम्मद सईद अहमद के पुत्र कलुआ उर्फ इरशाद ने तीनों के ऊपर तेजाब डाल दिया। इसके एक बड़ी लड़की 70 प्रतिशत, उसकी मां 50 प्रतिशत और छोटी बहन 30 प्रतिशत झुलस गईं। बताया जाता है कि अभियुक्त इस परिवार की बड़ी लड़की से एकतरफा प्यार करता था। इसी जुनून में उसने तेजाबी हमला कर दिया।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com