U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

संवेदनहीनताः औरैया पुलिस ने लाश को जेसीबी से उठवाया
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Auraya
Publised on : 16 July 2016,  Last updated Time 23:30
औरैया। जनपद पुलिस ने संवेदनहीनता का सारी हदें पार कर दी हैं। जिले की पुलिस ने अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर गिरे अज्ञात व्यक्ति के शव को कूड़ा और मिट्टी उठाने वाली जेसीबी मशीन से उठवाकर थाने तक पहंचाया। शव के साथ पुलिस के इस व्यवहार ने पूरे महकमे को शर्मासार कर दिया है।

दरअसल औरैय्या के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी।पुलिस को सूचना मिली तो संवेदनहीनता की हदें पार करते हुए रेलवे ट्रेक से शव को जेसीबी के कूड़ा और मिट्टी उठाने वाले खोमचे में भर कर अछल्दा थाने लाया गया।इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना को कसबे के सैकड़ो लोगो ने देखा और पुलिस को जमकर कोसा।सामान्य व्यवहार में भी लोग किसी की भी मौत के बाद शव को सम्मान से देखते है।लेकिन अछल्दा पुलिस का यह कारनामा मित्र पुलिस के दावों से दूर इंसानियत पर धब्बा है।अब देखना ये होगा इस तरह का कार्य करने वालो पर पुलिस के अधिकारी क्या कार्यवाही करते है।
 

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET