U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे पं. उमाशंकर मिश्र-शर्मा
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow
Publised on : 16 July 2016,  Last updated Time 17:19
रायबरेली । जिला पंचायत रायबरेली के फीरोज गॉधी सभागार में आज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे पं0 उमाषंकर मिश्र को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी गई, इस कार्यक्रम में पधारे सांसद रायबरेली श्रीमती सोनिया गॉधी के प्रतिनिधि के0एल0 शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता ही नही मेरे पिता समान थे, वह राजनीति पुरोधा थे, राजनीति की शुरूआत से अपने अन्तिम सॉस तक उन्होंने कांग्रेस का साथ नही छोड़ा, जिले में पार्टी को मजबूती दिलाने में उनका अहम योगदान रहा, ये गॉधी परिवार के सबसे निकटतम व्यक्ति थे।
सदस्य विधान परिषद श्री दिनेष प्रताप सिंह ने कहा कि स्व0 मिश्र जी जितना कांग्रेस के भीतर लोकप्रिय थे उतना ही कांग्रेस के बाहर भी लोकप्रिय थे, जिसका परिणाम आज दिखाई पड़ा, आज उनको श्रद्वासुमन अर्पित करने के लिये सभी दलों, वर्गो व सर्व समाज के लोगों की उपस्थिति इस बात को प्रमाणित करती है।
पूर्व विधि एवं न्याय मंत्री गिरीष नारायण पाण्डेय ने स्व0 उमाषंकर मिश्र के कार्य व्यवहार और सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें कुषल समाजसेवी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व का धनी बताया। राष्टीय जनता दल के प्रदेष अध्यक्ष अषोक सिंह ने अपनी भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए स्व0 उमाषंकर मिश्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। प्रदेष कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गणेष शंकर पाण्डेय ने कहा कि स्व0 मिश्र एक स्वच्छ राजनीति और बिना धनबल, बाहुबल की राजनीति करने वाले पुरोधा थे। ओ0पी0 यादव ने श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व0 मिश्र जी कांग्रेस के नेता के साथ-साथ समाजवादी सोच के व्यक्तित्व के रूप में हम सब के बीच में थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेष सिंह ने कहा कि पं0 उमाषंकर मिश्र जी की यादंे चिर स्थायी रखने के लिये जिला पंचायत रायबरेली के0एल0 शर्मा से परामर्ष लेकर कोई मजबूत कार्य करेगा और जब तक हम जिला पंचायत अध्यक्ष रहेंगे हर वर्ष पं0 उमाषंकर मिश्र जी की पुण्य तिथि इसी सभागार में मनायी जाती रहेगी।
   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET