U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

वर्षो बाद सड़कों पर दिखा कांग्रसियों में उत्साह
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow, Congress
Publised on : 17 July 2016,  Last updated Time 21:25
Rajbabbarलखनऊ। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए रविवार को आये नेताओं के स्वागत में लगे होर्डिंग्स में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पहले बने प्रियंका गांधी के फोटो चर्चा का विषय बनी रही। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, मु यमंत्री के लिए कांग्रेस उ मीदवार शीला दीक्षित, संजय सिंह और प्रमोद तिवारी नयी जि मेदारियों के साथ पहली बार लखनऊ आये हैं।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद हालांकि यहां नही आये है। नेताओं के स्वागत में शहर को झण्डे बैनर और होर्डिंग्स से पाट दिया गया है। पार्टी में कोई पद नहीं होने के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पहले कुछ होर्डिंग्स में उनकी बहन प्रियंका गांधी की फोटो पर लोग अपने अपने ढंग से रायशुमारी कर रहे हैं। लखनऊ शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक हजरतगंज पर लगी होर्डिंग्स में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद प्रियंका की फोटो बनी हुई है। उसके बाद राहुल गांधी और अन्य लोगों की फोटो है। इसी तरह हुसैनगंज चौराहे, कांग्रेस कार्यालय के पास माल एवेन्यू तथा कुछ अन्य स्थानों की होर्डिंग्स में प्रियंका गांधी को प्रमुखता से दर्शाया गया है। अभी तक केवल रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आने की मांग अब बढती जा रही है। खासतौर पर लखनऊ और इलाहाबाद में इस स बन्ध में बैनर लगते रहते हैं। हाल ही में दिल्ली में गुलाम नबी आजाद से उनकी भेंट के तत्काल बाद मु यमंत्री के चेहरे के रूप में शीला दीक्षित की हुई घोषणा से उनके सक्रिय राजनीति में आने की मांग कर रहे लोगों में काफी उत्साह गया। प्रियंका को आगे करने की मांग करने वाले काग्रेस कार्यकर्ता श्रीश दुबे ने कहा, “ लगता है कि अब उनकी मांग पूरी होने वाली है। प्रियंका गांधी का राजनीतिक कद बढने वाला है। उनकी सोच और काम करने का ढंग कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में नयी जान फूंक सकती है।“

दूसरी ओर,अमौसी हवाई अड्डे से कांग्रेस कार्यालय माल एवन्यू तक के रास्ते पर अर्से बाद कांग्रेसियों की इस कदर चहलकदमी देखी गयी। सुबह से ही पार्टी में मिली नई जि मेदारियों के साथ आये नेताओं राजबब्बर, शीला दीक्षित, गुलाम नबी आजाद, संजय ङ्क्षसह और प्रमोद तिवारी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर लोग जुटने शुरू हो गये थे। हवाई अड्डे से कांग्रेस के कार्यालय माल एवन्यू तक करीब 14 किलोमीटर के रास्ते में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ लगे इन नेताओं के होर्डिंग्स और बैनर लगाये गये थे। गर्मजोशी से हुए स्वागत से अभिभूत इन नेताओं ने दावा कि इस बार कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी। इन नेताओं की यहां पहुंचने पर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। रोड शो के लिए खुली जीप पर सवार राजबब्बर की सुरक्षा में निजी सुरक्षाकर्मी लगाये गये थे। कार्यकर्ता राजबब्बर के नजदीक पहुंचना चाहते थे।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET