U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

मायावती पर टिप्पड़ीः दयाशंकर सिंह भाजपा से निष्कासित
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow, Dayashankar Singh, BJP Vice President
Publised on : 20 July 2016,  Last updated Time 21:14
लखनऊ। 20 जुलाई, (उप्रससे)। बसपा नेता मायावती पर विवादित टिप्पड़ी करने पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। देर शाम उनपर की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दयाशंकर सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष पद से हटाने के साथ ही दल से निष्कासित कर दिया गया है। उनका निष्कासन छह साल के लिए किया गया है।

ज्ञातव्य है कि दयाशंकर सिंह जोकि हाल ही में भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाए गए थे, ने बलिया जाते समय मऊ में एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर विवादित बयान दे दिया था। इससे बसपा समर्थकों में भारी नाराजगी थी। उधर मायावती ने राज्यसभा मे अपने अपमान का मामला उठाया, जहां भाजपा नेता अरुण जेटली ने बयान पर खेद व्यक्त किया तथा बयान की निंदा की।

एबीवीपी की क्षेत्रीय छात्रा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन हमारी लड़ाई लूटतंत्र के खिलाफः राजबब्बर
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET