U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

मायावती पर टिप्पणी निन्दनीय: राम नाईक
रामनाईक ने पूरे किए कार्यकाल के अपने दो साल
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow, Governor Ram Naik
Publised on : 21 July 2016,  Last updated Time 21:45

राम नाईक, राज्यपाल उत्तर प्रदेशलखनऊ। 21 जुलाई, 2016। (  उ.प्र.समाचार सेवा ) । राज्यपाल राम नाईक ने मायावती के बारे में की गई टिप्पाणी की निन्दा की है। उन्होने कहा कि इस तरह का बयान कोई संख्या व्यक्ति नहीं दे सकता। बयान की जितनी निन्दा की जाए कम है। महिला के स बन्ध में इस तरह के शब्द प्रयोग करना बहुत गलत है। उन्होंने कहा कि लोगों को समझ होनी चाहिए कि वह क्या बोल रहा है। सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति को और भी संभलकर काम करना चाहिए। उनका कहना था कि श्री सिंह के बयान की जितनी निन्दा की जाए कम है।
आजम को डर है तो मुख्यमंत्री से ले लें और सुरक्षाः नाईक
लखनऊ, राज्यपाल राम नाईक ने एक सवाल के जवाब मंे कहा कि यदि आजम खां को डर लगता है तो वह मुख्यमंत्री से कहकर और सुरक्षाकर्मी तैनात करवा लें। दरअसल उनसे पूछा गया था कि उन्हें राजभवन से खतरा है। राज्यपाल ने कहा कि वास्तव में यदि उन्हें खतरा है तो वह अपने सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढवा लें। राज्य से बाहर जाएंगे तो केन्द्रीय गृह मंत्री से कहकर वह उनकी सुरक्षा बढवा देंगे। उन्होंने कहा कि आमतौर पर वह श्री खां के बारे में कुछ नहीं बोलते लेकिन विधानसभा में उन्होंने उनके बारे में बोलकर मर्यादा तोडी थी। विधानसभा में उनके बारे में दिये गए बयान की जब उन्होंने मूल और संशोधित दोनों कापी मंगवाई तो एक तिहाई से ज्यादा शब्द आपत्तिजनक थे जिन्हें सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया था। उन्होंने तत्काल मु यमंत्री से बात कर अपनी पीडा बतायी थी।

एबीवीपी की क्षेत्रीय छात्रा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन हमारी लड़ाई लूटतंत्र के खिलाफः राजबब्बर
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET