U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

महिला सम्मान के लिए भाजपा का आज जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow, BSP, BJP, Mayawati,
Publised on : 22 July 2016,  Last updated Time 18:18

swati singh wife of Dayasankar Singhलखनऊ । 22 जुलाई, 2016 । (उ.प्र.समाचार सेवा)। भाजपा ने बसपा की तरफ से गुरुवार को हुए धरना प्रदर्शन के दौरान अशब्दों के इस्तेमाल को लेकर आंदोलन करने का फैसला लिया है। पार्टी ने घोषणा की है नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश इकाई राज्यपाल से मिलकर उनकों एक ज्ञापन भी सौपेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर जिस तरह से बसपा के कथित नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अगुवाई में बसपाइयों ने स्त्री मर्यादा एवं अस्मिता की धज्जियां उडाई हैं उसकी जितनी भी निन्दा की जाये कम है। भाजपा ने कहा है कि यदि नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत उन सभी असभ्य भाषा का इस्तेमाल करने वाले बसपाइयों की गिरफ्तारी नही की जाती है तो बेटी के सम्मान को लेकर आंदोलन चलाया जाएगा।
श्री मौर्य ने कहा कि अच्छा होता यदि नारों केा सुनकर बसपा सुप्रीमों सुश्री मायावती ने स्वयं नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत तमाम नेता और कार्यकर्ताओं पर एफ0आई0आर0 दर्ज कराई होती और पार्टी से निकाला होता, लेकिन उन्होंने ऐसा न करके उन्हे बचाने की बातें कर रही है। श्री मौर्य ने मांग की कि यदि मायावती के मन में रंच मात्र भी स्त्री की गरिमा के प्रति सम्मान हो तो नसीमुद्दीन सिद्ीकी को नेता विधान परिषद के से बर्खास्त एवं पार्टी के महासचिव पद से हटाएं।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET