U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

विकासवाद से होगा यूपी का उद्धारः मोदी
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Gorakhpur, PM Narendra Modi
Publised on : 22 July 2016,  Last updated Time 20:20

गोरखपुर । 22 जुलाई, 2016 । (उ.प्र.समाचार सेवा)।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान एवं चिकित्सा संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखते हुए यूपी में चुनावी समर का भी शंखनाद कर दिया। उन्होंने प्रदेश की जनता का आह्वान किया कि वह जातिवाद और परिवारवाद को छोड़कर विकासवाद के रास्ते पर आये।

ोदी ने गुरु गोरखनाथ के क्षेत्र में गोरक्ष मन्दिर प्रांगण में जाकर पूजन और दर्शन किये। इसके बाद उन्होंने महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने करीब आधा दर्जन केन्द्रीय मंत्रियों और प्रदेश के नेताओं की मौजूदगी में एम्स के भवन का शिलान्यास किया तथा तीन दशक से बंद यूरिया कारखाने को फिर से आरम्भ करने की योजना का शुभारम्भ किया। चांद छाप यूरिया बनाने वाला यह कारखाना पूर्वान्चल की पहचान था। गोरखपुर क्षेत्र की जनता काफी समय से मांग कर रही थी कि इस कारखाने को फिर से चालू किया जाए।

सके बाद आयोजित विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवारवाद और जातिवाद में जकड़ा है। यहां की जनता को इससे बाहर आना पड़ेगा तभी इस प्रदेश का विकास होगा। उन्होने जनता का आह्वान किया कि वह प्रदेश के विकास के लिए विकासवाद की राजनीति का साथ दे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आपने दिल्ली में ऐसी सरकार बनायी जो आपके बारे में सोचती तथा दोड़ती रहती है। उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही सरकार की जरूरत है, जो विकास और जनता के लिये दौड़ती रहे।

ोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की गति अति धीमी है। केन्द्र उत्तर प्रदेश को स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 7000 करोड़ की धनराशि आबंटित की है किन्तु प्रदेश सरकार ने इसमें से मात्र 2800 करोड़ का ही उपयोग किया है। शेष राशि अभी तक प्रदेश सरकार ने ली ही नहीं है। सभी में केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, जेपी नड़डा, अनन्त कुमार, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, सांसद योगी आदित्यनाथ समेत भारी संख्या प्रदेश भाजपा के नेता मौजूद थे।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET