U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

यूपी के चार मण्डलों में नए आयुक्त, 24 आईएएस के तबादले
तबादले आन्जनेय कुमार सिंह बुलन्दशहर के नए जिलाधिकारी, राजेश कुमार द्वितीय एडीए के उपाध्यक्ष
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow, IAS
Publised on : 25 July 2016,  Last updated Time 20:40

लखनऊ, 25 जुलाई। (उ.प्र.समाचार सेवा)। शासन ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में चार मण्डलों में नए आयुक्त तैनात किये गए है। जबकि बुलन्दशहर में नए जिलाधिकारी और मुरादाबाद में एमडीए के उपाध्यक्ष और हापुड़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पर भी नई तैनाती कर दी गई है। शासन ने आज 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं।

ुभाष चन्द्र शर्मा कमिश्नर अलीगढ़

चिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सुभाष चन्द्र शर्मा को अलीगढ का आयुक्त बनाया गया है। प्रमुख सचिव पशुधन रजनीश गुप्ता को प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा, अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। सचिव राजस्व विभाग, राहत आयुक्त तथा महानिरीक्षक स्टाम्प एवं निबंधन अनिल कुमार तृतीय को गोरखपुर का आयुक्त बनाया गया है। सचिव राजस्व विभाग दिनेश कुमार सिंह प्रथम को सचिव राजस्व विभाग तथा राहत आयुक्त बनाया गया है। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक नेपाल सिंह रवि को प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग बनाया गया है।

नीलम अहलावत कमिश्नर आजमगढ़

ण्डलायुक्त आजमगढ़ के पद पर स्थानान्तरणाधीन श्रीमती नीना शर्मा का तबादला निरस्त करके उन्हें पूर्ववत् कानपुर स्थित आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के पद पर यथावत बनाये रखा गया है। सचिव एवं संस्कृति विभाग श्रीमती नीलम अहलावत को आजमगढ़ का मण्डलायुक्त बनाया गया है। चकबन्दी आयुक्त और सचिव पिछड़ा वर्ग आयोग डा. हरिओम को सचिव पिछड़ा वर्ग आयोग के पद से अवमुक्त कर दिया गया है। उन्हें अब चकबन्दी आयुक्त के साथ साथ सचिव संस्कृति एवं निदेशक संस्कृति विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। निदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण श्रीमती श्रद्धा मिश्रा को मनोरंजन कर आयुक्त बनाया गया है।

अजय कुमार सिंह निदेशक प्राविधिक शिक्षा

िशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग अजय कुमार सिंह द्वितीय को निदेशक प्राविधिक शिक्षा के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग विद्यासागर प्रसाद को निदेशक विकलांग कल्याण, भवानी सिंह खगरौत विशेष सचिव पर्यावरण विभाग एवं निदेशक पर्यावरण को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है। मण्डलायुक्त कानपुर एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश वित्त विकास निगम तथा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य स्पिनिंग लि से प्रबंध निदेशक वित्त विकास निगम का कार्यभार वापस ले लिया गया है।

राकेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण

ानपुर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती जयश्री भोज को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश वित्त विकास निगम कानपुर के पद पर सथानान्तरित किया गया है। प्रबंध निदेशक राज्य हथकरघा निगम सुखलाल भारती को विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के पद पर तैनात किया गया है तथा प्रबंध निदेशक राज्य हथकरघा निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। निदेशक गन्ना संस्थान एवं निदेशक चीनी निगम राकेश कुमार सिंह द्वितीय उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। प्रतीक्षारत श्रीमती शीतल वर्मा को विशेष सचिव वित्त विभाग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गोण्डा अविनाश कुमार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वाराणसी, जगदीश प्रतीक्षारत को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन व िभाग बनाया गया है।

सुभ्रा सक्सेना विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग

िलाधिकारी बुलन्दशहर सुश्री शुभ्रा सक्सेना को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। जबकि विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संस्थान विभाग तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्ट्रीग्रेटेड वाटर मैनेजमैंट प्रोजेक्ट तथा प्रशासक शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन परियोजना आन्जनेय कुमार सिंह को जिलाधिकारी बुलन्दशहर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। मेरठ विकास प्रधाधिकरण के उपाध्यक्ष राजेश कुमार द्वितीय को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाया गया है।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET