U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

आगरा में नसीमुद्दीन सिद्दीकी के काफिले पर पथराव, आठ गिरफ्तार
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Agra
Publised on : 29 July 2016,  Last updated Time 21:12

गरा ( उ.प्र.समाचार सेवा )। भाजपा नेता के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पडियां करने और नारे लगवाने के आरोपी बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को आज यहां कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। क्षत्रिय महासभा के करीब दो सौ लोगों ने उन्हे काले झण्डे दिखाये और काफिले पर पथराव किया। पथराव रोकने आयी पुलिस से भी क्षत्रिय महासभा के सदस्यों की झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने महासभा के अध्यक्ष समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है तथा दो सौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार थाना एत्मातपुर क्षेत्रान्तर्गत कुबेरपुर चैराहे पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी के काफिले पर क्षत्रिय महासभा के 150-200 लोगों द्वारा पथराव किया गया एवं काले झण्डे दिखाये गये, मना करने पर पुलिस बल पर भी पथराव किया गया। इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी एत्मातपुर निरीक्षक ब्रहम सिंह की तहरीर पर मु0अ0सं0 314/16 धारा 147/148/149/332/353/342/336/427/ 504/506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट बनाम भवर सिंह चैहान जिला अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा आदि 150-200 लोग पंजीकृत किया गया । पुलिस द्वारा 08 अभियुक्तों 1-भंवर सिंह चैहान, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, 2-हरज्ञान सिंह सदस्य, 3-ओम प्रकाश, 4-राकेश सिकरवार, 5-संजय सिकरवार, 6-विवेक सिंह, 7-प्रदीप सिंह व 8-समरवीर सिंह गिरफ्तार किया गया।
 

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET