U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

इटावा में लूट का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Etawah
Publised on : 30 July 2016,  Last updated Time 17:58

इटावा । (उ.प्र.समाचार सेवा) । थाना सिविल लाइन क्षेत्र से प्रभारी क्राइम ब्रान्च/थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा पुरस्कार घोषित अपराधी वीरेन्द्र कुमार को रेलवे स्टेषन बजरिया से गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 22.11.2005 को मलखान सिंह पुत्र श्री चुन्ने सिंह निवासी सिहोंन थाना चांदहठ फरीदावाद हरियाणा के द्वारा थाना सिविल लाइन इटावा पर सूचना दी कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनके परचून लदे ट्रक नम्बर एचआर 38 एच 1719 को दिनांक 16.11.2005 से 18.11.2005 के मध्य लूट लिया गया है तथा उनके ट्रक चालक राजभान पटेल पुत्र राम लोचन पटेल नि0 विनोरा थाना न्यू राम नगर जनपद सतना म0प्र0 तथा क्लीनर अजय पटेल पुत्र बडाई लाल निवासी ग्राम पोडी थाना महेर जिला सतना मध्य प्रदेष की हत्या कर थाना सिविल लाइन इटावा क्षेत्र के अन्तर्गत फेंक दिया है, इस घटना के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 299/2005 धारा 302, 201, 294 भादवि पंजीकृत कर विवेचना तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा की गयी तथा विवेचना के दौरान उक्त ट्रक का माल भी बरामद किया गया तथा इस घटना में प्रकाश में आये 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । एक अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर 5000 रूपये का पुरस्कार घोषित था।
पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह जनपद मथुरा के थाना कोतवाली से गैगस्टर व लूट तथा जनपद हाथरस की कोतवाली व थाना सादावाद से गैंगस्टर व लूट में भी बर्ष 2005 में कुल चार मुकद्दमों में जेल जा चुका है और लगभग आठ माह जेल मे रहा। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त जयपाल चैधरी मथुरा में ही उसके मोहल्ले में रहता था और उसके गिरफ्तार होने के उपरान्त वह महाराष्ट्र भाग गया था कई बर्र्षाे तक महाराष्ट्र में रहने के उपरान्त अब बृन्दावन मंे छिपकर रह रहा था। अभियुक्त को जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त - वीरेन्द्र कुमार पुत्र करन सिंह निवासी जुन्नसुटी थाना हाइवे जनपद मथुरा।
 

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET