U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

बदमाश सर्राफ को लूटकर बन गए कांवरिए, शाहजहांपुर में बंदी
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Shahjahanpur, Khiri
Publised on : 30 July 2016,  Last updated Time 18:02

शाहजहांपुर । (उ.प्र.समाचार सेवा) । खीरी के सर्राफ की दुकान से एक करोड़ का सोना लूटकर भाग रहे बदमाशों को जिले के कटरा थाना क्षेत्र मे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त कांवरियों का भेष बनाकर होण्डा  सिटी कार से दिल्ली की ओर भाग रहे थे। रास्ते में पुलिस ने नाकेबंदी करके चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

ानकारी के अनुसार दिल्ली और मध्यप्रदेश के चार बदमाशों ने शनिवार की सुबह करीब दस बजे खीरी में मनोज गुप्ता की पिंकी ज्वेलर्स दुकान में लूटपाट की। बदमाश लूटपाट के बाद अपनी होण्डा सिटी कार से दिल्ली की ओर भागे। उन्होंने कार का नम्बर बदल लिया और कांवरियों के कपड़े पहन लिये। कटरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने सूचना के आधार पर इन्हें राजमार्ग पर घेर लिया। मुठभेड़ के बाद चारों को गिरप्तार कर लिया गया। बदमाशों के कब्जे से लूटा गया दो किलो सात सौ ग्राम सोना बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तो में योगेश पण्डित निवासी मो0 शास्त्रीपार्क थाना इस्मानपुर दिल्ली, अरूण ठाकुर निवासी बकनासा थाना इंडौरी जिला भिण्ड, म0प्र0, तामुल बाल्मिकी निवासी म0नं0 173 गली नं0 5 थाना किरोडी प्रेमनगर दिल्ली, संजय निवासी बी 1/120 अमन बिहार सुलतानपुरी थाना अमनबिहार दिल्ली ।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET