U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

कांवरियों के प्रवाह से शिव रंग में रंगी हापुड़ नगरी
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Hapur, Kanvad Yatra
Publised on : 31 July 2016,  Last updated Time 17:41

हापुड़, 31 जुलाई 2016 । (उ.प्र.समाचार सेवा)। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में आज हापुड़ नगरी के कावंडीयां आज सुबह से ही हापुड़ नगर में वापिस आरम्भ हो गये हैं। जिसके बाद हर हर भोले, बम बम भोल आदि जयकारों से तमाम नगरी पूरी तरह शिव रंग में रंगी नजर आ रही है। गौमुख, गंगोत्री, हरिद्वार आदि स्थानों से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे कांवडीये नगर में बने विभिन्न कांवर सेवा कैंपों में आराम करते अथवा डीजे की धून पर थिरकते हुए देखे जा रहे हैं। दुसरी ओंर जनपद बुलंदशहर और उससे आगे जाने वाली डाक कांवड के हापुड़ से गुजरने के दौरान पुलिस की अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।
हापुड तहसील क्षेत्र के ग्राम शबली शिव महादेव मन्दिर सहित चंड़ी मन्दिर और मंशा देवी मन्दिर तथा गांव छपकोली व ग्राम नान में अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर कांवड़ यात्रा का समापन करने वाले यह सभी भोले कल (आज) भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के बाद ही अपने घर में प्रवेश करेगें ऐसी मान्यता के कारण वापिस लोटे यह तमाम कांवडीये आज विभिन्न कांवर सेवा कैंपों में आराम कर रहे है। दुसरी ओंर जनपद बुलंदशहर और उससे आगे जाने वाली डाक कांवड के हापुड़ से गुजरने के दौरान पुलिस की अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। मेरठ जनपद की सीमा से बुलंदशहर जनपद की सीमा तक कुल 17 किलोमीटर की दूरी में पुलिस व्यवस्थ एैसी की गई है जिसकी मिशाल हापुड़ के इतिहास में पहले कभी नही देखने को मिली। 17 किलोमीटर की तमाम दूरी को कुल पांच सैक्टर में बांटा गया है। और प्रत्येक सैक्टर में कांवडीयों के साथ पुलिस कर्मी चल रहे हैं।
यह रहेगी शिवरात्री पर सुरक्षा व्यवस्था
कांवडियों के आवागमन के मार्ग पर बने कैंपों में भोजन व्यवस्था व मन्दिरों में अधिक संख्या में शिव भक्त कांवडियों के द्वारा पूजा अर्चना और जलाभिषेक और परिक्रमा के दौरान पुलिस की विशेष नजर पहले से ही बनी हुई जो शिवरात्री (आज) भी बनी रहेगी। स्थानिय निवासीयों और होटल संचालकों द्वारा दुर्रव्यवहार व परम्परा से हटकर जूलूस और कार्यक्रमों के आयोजन तथा कॉवडियों के दुसरें सम्प्रदाय के लोगों विशेष कर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से गुजरते समय उत्तेजक नारे लगाने तथा अपराधिक घटनाओं को रोकने के साथ मेला स्थलों व मन्दिरों में नशा करके पंहुचने वाले लोगों द्वारा किये जाने वाले अभद्र व्यवहार करने वालो के साथ सख्ती से निपटने के लिए पुलिस बल को विशेष दिशानिर्देश दिये गये है। जगकि सबली महादेव शिव मन्दिर सहित जनपद के कई अन्य मंदिरों पर पुलिस के साथ सीसीटीवी कैमरे की तीसरी और पेनी की नजर रहेगी। और इस तमाम सुरक्षा व्यवस्था पर आलाधिकारीयों द्वारा स्वम् मॉनीटरींग की जा रही है।

बालश्रम रोकने में नाकाम जिला प्रशासन
हापुड़- तमाम सरकारी दावों को धता बताते हुए जिले में सैंकड़ो बाल मजदूर होटल, ढाबा या फिर चाय की दुकानों पर झंूठे बर्तन धोनें के लिए मजबुर हैं। जिस उम्र मंे उनके हाथांे मे कॉपी किताब होनी चाहियें उस उम्र में उनसे कार्य कराने वालों के खिलाप कार्यवाही नही करके जिला प्रशासन भी एक प्रकार से बालश्रम को बढ़ावा ही दे रहा है। जिसके कारण सैंकड़ों मासुमों का बचपन इस बोझ में दबकर घुट रहा है।
बालश्रम रोकने के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के बावजूद बाल श्रमिकों की संख्या घटने के बजाये बढ़ती ही जा रही है। चाय की दुकान, ढाबो व अन्य स्थानों पर मेहनत करते इन मासुमों की आंखों में तैरते सपनों को कुचल कर कराई जाने वाली मेहनत से इनकों छुटकारा दिलाने के लिए वैसे तो सरकारी स्तर पर कई योजनाओं को चलाया गया है। मगर स्थानीय अधिकारीयों की उदासीनता के कारण अधिकतर योजनायें कागजों की फाईल बनकर अलमारियों में धूल चाट रही हैं। 8 से 14 वर्ष की आयु के इन मासुमों से दुकान स्वामी 12 से 14 घंटें कार्य कराने के बाद मेहनताने के रूप में प्रतिदिन 20 से 30 रूपये देते हैं। पारिवारिक मजबुरीयों के चलते मेहनत करने को मजबुर इन मासुमों को शिक्षित करने के लिए चलाये जा रहे स्कूलों की जिम्मेदारी संभाल रही संस्थाओं ने भी इनकी ओर से मुंह फेर रखा है। तो जिला प्रषासन के अधिकरीयों ने भी इन मासुमों को इनके हाल पर छोड़ रखा है।

 

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET