U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
सीबीआइ जांच तक अंतिम संस्कार से इनकार
Tags: CMO Murder case, Dr. Y.S.Sachan commit suiside, Dr. B.P.Singh, Dr. Vinod Arya
Publised on : 2011:06:23      Time 23:26                    Update on  2011:06:23       Time 23:26

पत्‍‌नी ने कहा एम्स के डॉक्टरों से कराया जाए पोस्टमार्टम

राजनाथ, विनय कटियार, व रीता बहुगुणा ने घर पहुंचकर जताया शोक

Courtesy by jagran.com

लखनऊ, 23 जून (जासं) : डॉ.वाईएस सचान का शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर जब उनके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। घरवाले व करीबी खुद को संभाल नहीं सके। डॉ.सचान की पत्‍‌नी डॉ.मालती बार-बार एक ही बात कह रही थीं कि उनके पति की हत्या की गई। उन्हें प्रदेश सरकार व प्रशासन पर भरोसा नहीं, लिहाजा शव का पोस्टमार्टम एम्स के डॉक्टरों से कराया जाए और मामले की सीबीआइ जांच हो। इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी देर शाम तक इस जिद्दोजहद में लगे रहे कि किसी तरह घरवाले अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो जाएं लेकिन बात नहीं बनी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जानने के बाद घरवालों ने गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार करने से यह कहकर इनकार कर दिया कि पहले सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करे।

पोस्टमार्टम के बाद डॉ.सचान का शव गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे उनके जानकीपुरम सेक्टर आई स्थित आवास पर पहुंचा। यहां शव को घर के बाहरी हिस्से में बने भूमिगत हाल में रखा गया। जेल में बुधवार को डॉ.सचान की मौत के बाद यहां घरवाले उनका चेहरा देख सके। पिता का शव देखकर बेटी मानवी व बेटा संकल्प बिलख पड़े। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार व अन्य भाजपा नेताओं ने डॉ.सचान के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। विनय कटियार ने इसी बीच मीडिया के सामने डॉ.सचान के शव को खोलकर उनके शरीर पर आई चोटों को दिखाया। डॉ.सचान के परिवार के बेहद करीबी फतेहपुर के सपा सांसद राकेश सचान भी मौजूद थे। बताया गया कि पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पहुंची थीं। शाम करीब चार बजे एएसपी ट्रांस गोमती नितिन तिवारी सहित कई पुलिस अधिकारी डॉ.सचान के घर पहुंचे और घरवालों से शव का अंतिम संस्कार कराने की बात कही लेकिन घरवालों ने इनकार कर दिया। घरवाले व करीबी पुलिस से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतिलिपि देने की मांग कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह व मेयर डॉ.दिनेश शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता डॉ.सचान के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। यहां पूर्व मुख्यमंत्री ने भी जेल में डॉ. सचान की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस अधिकारियों ने घरवालों से डीएम के आवास चलकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने की बात भी कही लेकिन घरवालों ने इनकार कर दिया। शाम करीब 4:25 बजे डीएम अनिल सागर व डीआइजी डीके ठाकुर डॉ.सचान के घर पहुंचे और उनके भाई डॉ.आरके सचान, सांसद राकेश सचान व परिवार के अन्य लोगों के साथ बातचीत की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अवगत कराया। बाद में सपा सांसद व डॉ.सचार के करीबी डॉ.अशोक निराला ने बताया कि परिवार के लोग सीबीआइ जांच की संस्तुति किए जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। डीएम ने अभी उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतिलिपि नहीं दी है। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को आवेदन करने पर उन्हें प्रतिलिपि दी जाएगी।

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET