U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
बसपा विधायक और जिप अध्यक्ष के गनरों की मौजूदगी में हुई गैंग रेप की कोशिश
Tags:
Publised on : 2011:06:23      Time 22:48                    Update on  2011:06:23       Time 22:48

तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच गिरफ्तार, विधायक के गुर्गे भी पकड़े गए
वहशी दरिंदे बेहोश होने तक पीटते रहे लड़क़ियों को, कार में बलात्कार की कोशिश
मुजफ्फरनगर, 23 जून। (उप्रससे)। बसपा विधायक शाहनवाज राणा और उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष इंतखाब राणा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के सहयोग से दिल्ली की दो लड़कियों के साथ गैंग रेप करने की कोशिश की गई थी। विधायक समर्थकों और उनके गुर्गो के गैंग ने दोनों लड़कियों को कार में डालकर अस्मत लूटने की कोशिश की तथा कई घंटे तक उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर दोनों लड़कियों को कार में ही जमकर पीटा गया। गुंडे लडकियों को तब तक पीटते रहे बबतक कि वे बेहोश नहीं हो गईं। इस मामले का खुलासा होने पर तीन दोषी पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगो ंको गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने लड़कियों के अपहरण में प्रयोग में लायी गई पिस्टल भी बरामद कर ली है।
घटना 21 जून की रात की है। देहरादून दिल्ली मार्ग पर हिमालयन फिलिंग स्टेशन के पास एक इनोवा कार खराब हो गई थी। यह कार देहरादून से दिल्ली जा रही थी। इसमें दिल्ली के नवीन शाहदरा निवासी गौरव जैन, अंशुल जैन, उनकी दो महिला मित्र कोमल शाह और ऋतु यादव थीं। कार खराब होने पर वे लोग यहा ंरुके थे। रात करीब साढे च्यारह बजे दो कारों में सवार होकर कुछ लोग आये और उन्होंने हथियारों के बल दोनों लड़कियों को उठाकर अपनी कारों में डाल लिया। जबकि लड़कों को इनोवा कार में ही बांध कर डाल दिया। इसके बाद ये लोग कार लेकर जंगल की ओर चले गए। कार में लडकियों के साथ दुष्कर्म की प्रयास किया गया। उन्होंने विरोध किया तो उन्हे पीटा गया। दोनो ंलड़कियों तब तक पीटा गया जबतक कि बेहोश नहीं हो गईं। इसके बाद ये लोग लड़कियो को जंगल मे ले गए वहां भी इनके साथ बलात्कार का प्रयास हुआ। लड़कियों ने बलात्कार की पुष्टि नहीं की है। लड़कियों के बेहोश होने पर इन्होंने उन्हें उनकी कार के पास छोड दिया तथा चेतावनी दी कि किसी को कुछ कहा तो जान से मार देंगे।
सरेराह लड़कियों की अस्मत लूटने की कोशिश करने वाले इस गैंग में तीन पुलिसकर्मि भी शामिल थे। इसके अलावा यह पूरा गैंग बिजनौर से बसपा विधायक शाहनवाज राणा से जुडा है। इसमें उनके परिवार के सदस्य भी बताये जाते हैं। पूरे मामले की जानकारी होन ेपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई कराकर पुलिस कर्मियों समेत पांच लोगो को गिरप्तार करा लिया। इसमें एक दिलशाद राणा है जोकि विधायक का नजदीकी रिश्तेदार बताया जाता है। जबकि हेकांस्टेबिल नरेन्द्र कुमार खोखर, कांस्टेबिल जरार हुसैन, दिलशाद, निवासी सुजडू, थाना कोतवाली, जनपद मुजफ्फरनगर, मसरूर अहमद, निवासी सुजडू, थाना कोतवाली, जनपद मुजफ्फरनगर, रागिब, निवासी सुजडू, थाना कोतवाली, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है। मामले की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन पर धारा 364376511 342395397323504506 दर्ज कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार मुख्य आरक्षी विधायक शहनवाज राणा व कान्स, जर्रार हुसेन, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती इन्तखाब राणा के सुरक्षाकर्मी है।

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET