U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली
Tags: Sultanpur
Publised on : 02 June 2014  Time 13:48

 

 

सुलतानपुर। थाना चांदा क्षेत्र के पंतनगर (कोइरीपुर) निवासी जूता-चप्पल के थोक व्यवसायी को रविवार देर शाम बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहंुचकर एएसपी कमलेश दीक्षित ने घटना के बारे में जानकारी की।
चांदा थाना क्षेत्र के कोइरीपुर निवासी विपिन बरनवाल (30) पुत्र साधूराम बरनवाल जूता-चप्पल के थोक व्यवसायी हैं रविवार की देर शाम विपिन कुमार बाइक से क्षेत्र में तगादा करने निकले थे। वह क्षेत्र के शक्ति माई स्थान के पास पहंुचे थे कि बाइक पर सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। विपिन जब तक कुछ समझ पाता कि एक युवक ने असलहे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली विपिन के पीठ में जा लगी जिससे वह बाइक से गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहंुचे तो हमलावर असलहे को लहराते हुए फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए विपिन को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
घटना की जानकारी होने पर एएसपी कमलेश दीक्षित, नगर कोतवाल वीपी सिंह जिला अस्पताल पहंुचकर घटना के बारे में जानकारी की। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने विपिन की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET