U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या
Tags: sultanpur
Publised on : 04 June 2014  Time 16:32

 

 

सुलतानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र अन्तर्गत साइकिल से ड्यूटी जा रहे सफाईकर्मी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सफाईकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
थाना धम्मौर क्षेत्र के भांटी गांव निवासी रामराज कश्यप (32) पुत्र स्व0 रिक्खी सफाई कर्मी था। उसकी तैनाती कुड़वार थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में थी। सुबह रामराज साइकिल से ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था। वह धम्मौर थाना क्षेत्र के कमोलिया गांव के निकट पहंुचा था कि तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पहंुचे लोगों ने रामराज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर मजिस्टेªट व नगर कोतवाल जिला अस्पताल पहंुचकर घायल सफाईकर्मी का बयान दर्ज किया। इस दौरान हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जब परिवार के लोग रामराज को लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राम किशोर कश्यप की तहरीर पर मुन्ना सिंह, मनीष नाई और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

टैªक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
पुुलिस ने टैªक्टर को कब्जे में लिया, चालक फरार
सुलतानपुर। थाना कुड़वार क्षेत्र के बेला पश्चिम गांव के निकट एक अनियंत्रित टैªक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टैªक्टर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया।
थाना कुड़वार क्षेत्र के लोरिकपुर गांव निवासी 40 वर्षीया रमावती मिश्रा पत्नी प्रमोद मिश्र सुबह रिश्तेदार सतीश मिश्र की बाइक पर बैठकर मायके पूरे रिक्खी गांव जा रही थी। दोनों बेला पश्चिम गांव के निकट पहंुचे थे, कि एक टैªक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में रमावती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि सतीश मिश्र बाल-बाल बच गये। स्थानीय लोगों की मदद से सतीश ने रमावती को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टैªक्टर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET