U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  बागपतः यमुना में डूबने से बच्चे की मौत
Tags: \Bagpat
Publised on : 04 June 2014  Time 16:34

 

 

बागपत। काठा में खनन माफियाओं द्वारा यमुना में गहरे गड्डे कर दिये गए हैं। मंगलवारको यमुना में नहाने के लिए लिया गया एक युवकपानी में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना पर ग्रामीणों ने युवक की तलाश करने का काफी प्रयास किया। लेकिन उनके हाथ सफलता नहीं लगी। मौके पर पहुँची पुलिस ने भी युवक की तलाश की लेकिन वे भी नकाम रहे। डूबने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है।


चिकित्सक से बाइक व नकदी की लूट

बागपत। मुबारिकपुर मार्ग पर नगरके एक चिकित्सक को बदमाशों ने तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया। हथियारों के बल पर उसकी बाइक मोबाइल व दस हजार की नकदी लूट ली। डाॅक्टर ने पुलिस को तहरीर सौंप अपराधियों का गिरफ्तार करने की मांग की है।
नगर निवासी चिकित्सक यासीन पुत्री सलीमुदीन का रटौल में क्लीनिक है। वह प्रतिदिन रटौल जाकर मरीजों का उपचार कर नगर वापस लौट आता है। सोमवार रात तकरीबन साढे नौ बजे वह अपनी बाइकसे अपने घर वापस लौट रहा था कि जेपी एकेडमी सेकुछ पहले पांच हथियारबंद बदमाशों ने उसको पकड़ लिया। तमंचा दिखाते हुए उसकी तलाशी ली। विरोधकरने पर तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया और बाइक व दस हजार रुपए नगदी लूट फरार हो गए।
अब चिकित्सक ने तहरीर सौंप मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET