|
लखनऊ। उत्तर प्रदेश
सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए
प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) से जुड़े तीन
अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक बाराबंकी अपर
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को
प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। आगरा के
अपर जिलाधिकारी प्रेमप्रकाश पाल को
बाराबंकी के अपर जिलाधिकारी का कार्यभार
सौंपा गया है।फर्रूखाबाद के उपजिलाधिकारी
वीरेंद्र प्रसाद पांडेय को बाराबंकी का
उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
बलिया के बेसिक
शिक्षा अधिकारी निलम्बित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेशिक शिक्षा मंत्री
राम गोविन्द चैधरी ने बलिया के बेशिक
शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से
निलम्बित करने के आदेश दिये हैं।
श्री चैधरी ने बलिया जिले के जिलाधिकारी
की जांचोपरान्त मनोहर लाल की
लापरवाही,उदासीनता,संवेदनहीनता को देखते
हुए उन्हें निलिम्बत करने के आदेश दिये
हैं। श्री लाल को बेशिक शिक्षा निदेशालय
से सम्बद्ध कर दिया गया है।
संदिग्ध हालत
में मिला युवक का शव
लखनऊ। जुग्गौर रेगुलेटर पर गुरुवार सुबह
एक पैंतिस वर्षीय अज्ञात युवक की लाश
इंदिरानहर में उतराती हुयी दिखाई पड़ी।
स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुॅची पुलिस ने
गोताखोरो की मदद से लाश को नहर से बाहर
निकाला। लाश पानी में पूरी तरह सढ़ चुकी
थी। उसे देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था।
कि किसी ने उसके सिर को कूचा कर उसकी हत्या
कर दी है।
शव को नहर में फेंक दिया है। पुलिस ने शव
को कब्जे में लेकर पंचनामा कर उसके शव
विच्छेदन गृह भेज दिया। पुलिस के मुताबिक
लाश करीब दस दिन पुरानी लग रही है। जो
बाराबंकी क्षेत्र से बह कर आई है। चिनहट
के जुग्गौर इंदिरानहर स्थित रेगुलेटर पुल
पर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय
दुकानदारों ने देखा कि पुल के फाटक पर एक
अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में उतरा रहा
है। शव को देखते ही मौके पर लोगो का
जमावाड़ा लग गया। शव पानी में पूरी तरह सढ़
चुका था। जिससे तेज दुर्गन्ध आ रही थी।
लोगो द्वारा आंशका जताई जा रही थी। कि उसके
सिर व चेहरे को किसी भारी चीज से कूचा गया
है। जिससे उसकी शिना त नही हो पाई। शव के
मिलने की सूचना लोगो ने पुलिस को दी। सूचना
पाकर मौके पर पहुॅची पुलिस ने गोताखोरो की
मदद से शव को बाहर निकाला। और पंचनामा कर
उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
अधिकारी की पत्नी
समेत दो महिलाओं से चेन लूटी
लखनऊ। राजधानी में बेखौफ अपराधियों के
हौसले आए दिन मजबूत होते जा रहे है नतीजा
यह है कि लुटेरों ने गुरुवार को चिनहट में
श्रम विभाग के एक अधिकारी की पत्नी से और
तालकटोरा में व्यापार मण्डल के एक
पदाधिकारी की पत्नी की चेन लूट ली और
पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए वहां
से भाग गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वितीय लेन
अजयनगर कमता निवासी अवधेश कुमार वर्मा
श्रम विभाग में लेबर कमीश्नर है। गुरुवार
दोपहर करीब 1रू30 बजे उनकी पत्नी रेनू
वर्मा अपनी बड़ी बहन मधु वर्मा के साथ अपने
बेटे की दवा लेने तिवारीगंज स्थित सरस्वती
डेंटल कॉलेज गई हुई थी। रेनू दवा लेकर
वापस लौट रही थी। तभी मुलायमनगर के पास 25
वर्षीय एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक ने
उनसे प्रीतीनगर जाने का रास्ता पूछा। रेनू
रास्ता बताकर जैसे ही आगे बढ़ी। कि पीछे से
झपट्टा मारकर मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनकी
गले की चैन छीन ली। गले की चैन छीनते ही
रेनू जोर-जोर चिल्लाने लगी। रेनू के शोर
मचाते ही घटना पर लोगो का जमावाडा लग गया।
लेकिन तबतक युवक रफू चक्कर हो गया। रेनू
ने घटना की जानकारी पुुलिस कंट्रोल रुम को
दी। सूचना पाकर मौके पर पहुॅची पुलिस
खानापूर्ति कर वापस लौट गई। रेनू ने बताया
कि उनकी चैन की कीमत करीब 60 हजार रुपयें
थी। वहीं तालकटोरा के सी-ब्लाक राजाजीपुरम
निवासी कन्हैया लाल मौर्या लखनऊ व्यापार
मण्डल के पदाधिकारी है। गुरवार की शाम उनकी
पत्नी शीला मौर्या टहलने के लिए घर के
बाहर निकली थी कि तभी घर से कुछ दूरी पर
पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्ड्ढटा
मारकर उनकी चेन छीन लिया और भागने लगे।
शीला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों
ने लुटेरों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन
वह लोग भाग निकले। इसके बाद महिला ने इसकी
सूचना अपने पति और पुलिस को दिया। सूचना
पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की
छानबीन कर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का
मुकदमा दर्ज कर लिया और उनकी तलाश कर रही
है। |