U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  राजधानी पहुंचे राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत
Tags: lucknow news
Publised on : 07 June 2014  Time 16:17

 

 

लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का राजधानी आगमन पर बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। श्री सिह केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ आए हैं शनिवार की पूर्वान्ह 11 बजे वह यहां चौधरी चरण सिंह हवाई अडडे पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

श्री सिंह का हवाई अड्डे से भाजपा कार्यालय तक कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान उनके स्वागत में बैंड बाजा बजाया गया तथा गोले दागे गए। पार्टी कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि व्यस्तता के बावजूद लखनऊ के लिए वह पर्याप्त समय देंगे। राजकीय कामकाज के बीच लखनऊ के विकास के लिए समय की कमी नहीं होने देंगे। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सांसद लालजी टण्डन शिवकुमार और मेयर दिनेश शर्मा मौजूद थे

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET