लखनऊ।राष्ट्रीय
निषाद संघ ने एटा के बलात्कार पीड़ित
परिवार व कासगंज के अनाथ बच्चों को आर्थिक
सहायता व आवास उपलब्ध कराने की मुख्यमंत्री
से मांग की है। संघ के सचिव चौ लौटनराम
निषाद ने कहा है कि दोनों परिवार अत्यन्त
गरीबी की स्थिति में हैं। उन्हें तत्काल
सहायता की आवश्यकता है। एक परिवार के दो
अबोध बच्चे अनाथ हो गए हैं ।
संघ के सचिव निषाद
ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजे पत्र
में अवगत कराया है कि जनपद एटा में 5 जून
को मनपुर गांव में श्यामवीर सिंह कश्यप की
दो पुत्रियां गांव में ही चक्की पर आटा
पिसाने गई थीं कि रास्ते में उन्हें
सियापुर गांव के महिपाल लोधी, राजपाल लोधी
व सिंहपुर के संजय कुमार बघेल ने
पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों लड़िकयों के
साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। लड़कियों
का पिता अत्यनन्त गरीब है तथा मेहनत मजदूरी
करता है। उसके पास रहने के लिए आवास भी नहीं
है। अतः उक्त परिवार को लोहिया ग्राम योजना
में एक आवास तथा तत्काल अहेतुक आर्थिक
सहायता उपलब्ध करायी जाए।
इसी प्रकार कासगंज
में एक युवक मनीष कुमार की पीट पीट कर
हत्या कर दी गई। उक्त युवक की पत्नी का
पहले ही देहान्त हो चुका है। उसेक दो बच्चे
पांच साल व चार साल के हैं दोनों अनाथ हो
गए हैं। उनके जीवन यापन का कोई सहारा नहीं
है। अत उक्त दोनों बच्चों के परवरिश के
लिए पांच पांच लाख की सहायता उपलब्ध कराई
जाए।
मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र |