U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  सुनील बंसल बने यूपी भाजपा के महामंत्री संगठन
Tags: Sunil Bansal, organiging secretary in for UP BJP
Publised on : 13 June 2014  Time 20:14

 

 

Sunil Bansal organiging secretary UP BJPलखनऊ, 13 जून(हिस)। लोकसभा चुनाव में प्रदेश प्रभारी अमित शाह के सहयोगी रहे सुनील बंसल को पार्टी ने उपहार देते हुए उन्हंे उत्तर प्रदेश का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया है। जबकि पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रहे राकेश जैन को केन्द्र में योजना बनाये जाने की खबर है।
चुनाव के दौरान श्री बंसल ने अपनी युवा टीम के साथ एक अहम भूमिका अदा की थी। इनके युवा टीम से भाजपा के पदाधिकारी समेत संघ परिवार भी काफी संतुष्ट रहा। यूपी में भाजपा गठबंधन के 73 सीटें मिलने के बाद तय माना जा रहा था कि श्री बंसल को प्रदेश में एक अहम जिम्मेदारी दी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के देशभर के प्रदेश संगठन महामंत्रियों की दिल्ली में दो दिवसीय बैठक थी। बैठक के अंतिम दिन यानि शुक्रवार को समारोप के दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने फेरबदल करते हुए सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री घोषित किया, जबकि मंत्री श्री निवासन को तेलंगना राज्य का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया। प्रतीक्षारत सूची में राकेश जैन तथा विष्णु शर्मा को रखा गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इन दोनों संगठनांे मंत्रियों की केन्द्रीय संगठन में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।

श्री बंसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक है। इसके पूर्व ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री रहे। अभाविप में इन्हें कुशल संगठक तथा छात्रसंघ चुनाव लड़ाने का विशेषज्ञ माना जाता रहा। अभाविप का दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लगातार विजयी होने श्रेय भी इन्हीं को मिलता है। सौम्य और कठोर परिश्रम के नाते इनकी एक अलग पहचान है।जनान्दोलन खड़ा करने का भी काफी अनुभव है। यूपीए सरकार में सिलेवार हुए भ्रष्टाचार को रोकने और देशभर में युवाओं को झकझोरने के लिए अभाविप द्वारा बनाये गए फोरम ’’युथ अंगेस्ट करप्शन’’ के राष्ट्रीय संयोजक रहे।

आरएसएस की योजनानुसार इन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश प्रभारी अमित शाह के सहयोगी के नाते यूपी भेजा गया। कम समय में अपने कार्यशैली द्वारा काफी लोगों को श्री बंसल ने प्रभावित किया। श्री बंसल लोकसभा चुनाव में लगभग चार माह तक पूरी टीम के साथ करीब 16 घण्टे कार्य कर पार्टी की रणनीति को अंजाम देने में सफल रहे। इन्होंने चुनाव आयोग की तर्ज पर क्रमशः चरण सह पार्टी की चुनावी रणनीति को अमलीजामा पहनाया और इनके चुनावी सर्वे के दावे भी करीब-करीब सटीक रहा।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET